गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच फिर हुई मारपीट, दो पर शांतिभंग की कार्रवाई
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के दो गुटों के बीच फिर मारपीट हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो ...और पढ़ें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय। जागरण
HighLights
गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के गुटों में फिर हुई मारपीट।
पुलिस ने दो छात्रों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार।
परिसर सुरक्षा और विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका पर सवाल।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के बीच मारपीट की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। एक बार फिर दो छात्र गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो छात्रों का शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं, मारपीट में शामिल बताया जा रहा हास्टल का एक अन्य छात्र पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने इस मामले में नौसढ़ निवासी अंकुर चंद और चिलमापुर निवासी मो. कैफ के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। मारपीट में शामिल बताए जा रहे हास्टल के छात्र को लेकर चर्चा है कि उसके खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। इसके बावजूद उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर एम्स परिसर में मिला बालक का कंकाल, पुलिस कर रही जांच
विश्वविद्यालय परिसर में छात्र गुटों के बीच मारपीट की इस वर्ष की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार विवाद और मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ मामलों में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और छात्र अनुशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों के बीच विवाद बढ़ने के बावजूद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका भी चर्चा में है।