गोरखपुर एम्स परिसर में मिला बालक का कंकाल, पुलिस कर रही जांच
गोरखपुर एम्स परिसर में सफाई के दौरान एक बालक का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने कंकाल को ...और पढ़ें

गोरखपुर एम्स। जागरण
HighLights
एम्स गोरखपुर परिसर में सफाई के दौरान कंकाल मिला।
पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए मोर्च्यूरी में रखवाया।
शुरुआती जांच में शिक्षण मॉडल होने की आशंका जताई गई।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एम्स परिसर में मंगलवार को सफाई के दौरान बालक का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। टाइप-4 ब्लाक के पीछे सफाई के दौरान बैकहो लोडर के चालक की नजर कंकाल पर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल एम्स प्रशासन और पुलिस को दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद कंकाल को एम्स की मोर्च्यूरी रखवाया है।
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि एम्स के डिप्टी डायरेक्टर ने परिसर में कंकाल मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद उपनिरीक्षक हिमांशी पांडेय पुलिस टीम और एम्स के सुरक्षा गार्डों के साथ मौके पर पहुंचीं। प्रथम दृष्टया कंकाल बालक के ढांचे जैसा दिखाई दे रहा है। हालांकि, जांच के दौरान इसके डमी कंकाल होने की आशंका जताई गई।
पुलिस के मुताबिक, कंकाल के जोड़ों पर नट-बोल्ट और स्क्रू लगे हुए हैं। इससे आशंका है कि यह आर्थोपेडिक चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाला शिक्षण माडल हो सकता है।
यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! पीलीभीत रूट की 6 पैसेंजर ट्रेनों का टाइम टेबल बदला, देखें पूरी लिस्ट
पुलिस ने एम्स की मोच्र्यूरी के चिकित्सक डा. आशीष सर्राफ को मामले की जानकारी दी। उनके निर्देश पर कंकाल को सील कर विस्तृत जांच और सत्यापन के लिए भेज दिया गया। एम्स के मीडिया सेल के अनुसार जांच के बाद ही इसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।