विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर RPF, CIB और GRP का बड़ा एक्शन, 14 लाख के गांजे के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:24 PM (IST)

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 14.200 किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

बरामद गांजे की कीमत लगभग 14.20 लाख रुपये बताई जा रही है।

बरामद गांजे की कीमत लगभग 14.20 लाख रुपये बताई जा रही है।

HighLights

  1. गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार।

  2. 14.200 किलोग्राम गांजे की अनुमानित कीमत 14.20 लाख।

  3. आरपीएफ, सीआईबी, जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में सफलता।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)] अपराध आसूचना शाखा (सीआइबी) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर 14.200 किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 14.20 लाख रुपये बताई जा रही है। रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल की यह बड़ी कार्रवाई है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर के निर्देशन में तीन नवंबर, 2026 को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के पूर्वी छोर पर संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी व जांच कर रही थी।

इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच करने पर उसके कब्जे से दो पिट्ठू बैगों में रखे तीन पैकेटों में कुल 14.200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रेम शंकर साहनी (29 वर्ष), निवासी ग्राम भागीरथपुर जूटमिल, थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है।

इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त, बरामद मादक पदार्थ एवं संबंधित अभिलेख अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए जीआरपी गोरखपुर को सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- चंदौली में उड़ीसा से सुलतानपुर ले जाया जा रहा 60 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, उप निरीक्षक अमित कुमार उपाध्याय, उप निरीक्षक सत्यम दुबे, सहायक उप निरीक्षक बृजराज यादव सहित आरपीएफ स्टाफ, सीआइबी गोरखपुर क्षेत्र के उप निरीक्षक बृजेश कुमार आर्य, सीआईबी फील्ड मुख्यालय के सहायक उप निरीक्षक घनश्याम यादव तथा जीआरपी गोरखपुर के उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्टेशन और ट्रेनों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार सतर्क निगरानी व अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कानपुर के कजड़नपुरवा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! 150 पुलिसकर्मियों ने ली 60 से 70 घरों की तलाशी, ड्रोन से निगरानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।