चंदौली में उड़ीसा से सुलतानपुर ले जाया जा रहा 60 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
चंदौली में अलीनगर पुलिस और एसओजी टीम ने 60 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
-1793458075905_m.webp)
अलीनगर थाने में बरामद गांजा के साथ आरोपिततस्कर व पुलिस
HighLights
60 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।
ओडिशा से सुलतानपुर ले जा रहे थे गांजा।
अलीनगर पुलिस और एसओजी टीम की कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, चंदौली। अलीनगर पुलिस और एसओजी की टीम ने शनिवार को जांच के दौरान 60 किलोग्राम गांजा सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर उड़ीसा से सुलतानपुर गांजा पहुंचाने जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह और एसओजी प्रभारी रामजनम यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के हमीदपुर पटनवा के समीप जांच पड़ताल कर रहे थे।
इसी बीच सूचना मिलने पर मीरजापुर की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखते ही कार चालक पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इस पर पुलिसकर्मी खुद को बचाते हुए कार का पीछा करने लगे। जिसे वाराणसी जिले के बाबतपुर के समीप टीम ने रोक लिया।
जब वाहन की जांच की गई तो उसकी डिग्गी में रखे स्टेपनी के नीचे 60 पैकेट गांजा बरामद हुआ। जब पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपितों ने बताया कि वह उड़ीसा से सड़क के रास्ते गांजा लेकर सुल्तानपुर और अन्य क्षेत्रों में ले जा रहे हैं। जिसे वे ऊंचे दाम पर बेचते हैं।
पुलिस ने आरोपित तस्कर सुल्तानपुर जिले के बहोरपुर दोस्तपुर निवासी अभिषेक सिंह, बस्ती जिले के सिरसिया दुबौलिया निवासी अवधेश और संग्रामपुर छावनी निवासी नौशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज चालान किया है।
यह भी पढ़ें- चंदौली में अधिवक्ताओं ने हाईवे पर लगाया जाम, हत्या की जताई आशंका