विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में अधिवक्ताओं ने हाईवे पर लगाया जाम, हत्या की जताई आशंका

By Mahendra Kumar Dubey Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 08:00 PM (IST)

चंदौली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिले शव की पहचान अधिवक्ता निखिलेश चंद के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों ने ...और पढ़ें

चंदौली में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; वकीलों ने हाईवे किया जाम।

चंदौली में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; वकीलों ने हाईवे किया जाम।

HighLights

  1. राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिवक्ता का शव मिला।

  2. परिजनों ने भूमि विवाद में हत्या की आशंका जताई।

  3. आक्रोशित अधिवक्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाया।

जागरण संवाददाता चंदौली। बिछिया के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात मिले शव की शिनाख्त निखिलेश चंद निवासी पहाडप़र शहाबगंज के रूप में की गई। स्वजन ने भूमि विवाद को लेकर हुई हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराई है।

घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए। आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने बताया वह बिछिया गांव में अपने ससुराल में ही दो साल से रह रहे हैं।

वह कचहरी में वकालत भी करते हैं। स्वजन का कहना है कि वह रात नौ बजे ही घर से निकले थे। इसके बाद उनका पता नहीं चला। आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति से उनका भूमि का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उनकी हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नामेंद्र कुमार ने बताया कि रात में अज्ञात शव मिला था। शिनाख्त होने के बाद स्वजन हत्या की आशंका जता रहे थे। किसी बात को लेकर अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि उनके सिर में चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला हिट एंड रन का लग रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।