विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में खेत विवाद ने ली जान, चचेरे भाई की गोली मारकर उतारा मौत के घाट

By Jitendra PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 15 Oct 2026 12:20 PM (IST)

गोरखपुर के करनपुरा गांव में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में अपने चचेरे भाई शिवम पांडेय को गोली मार ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. खेत जोतने को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हुआ।

  2. चाचा ने भतीजे शिवम पांडेय को गोली मारी, मौत।

  3. गोरखपुर के करनपुरा गांव में हुई यह घटना।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार सुबह खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने चचेरे भाई को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक जान बचाने के लिए भागा, लेकिन गांव की पुलिया के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपित की तलाश की जा रही है।

मेथौली निवासी सुदामा पांडेय उर्फ गामा का करनपुरा गांव में नेवासा है। उनके अन्य भाई करनपुरा में रहकर खेती-बारी करते हैं। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह सुदामा पांडेय का 26 वर्षीय पुत्र शिवम पांडेय करनपुरा स्थित खेत की जुताई कराने पहुंचा था।

इसी दौरान उसके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई ने खेत जोतने से मना किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद ट्रैक्टर वहां से चला गया। आरोप है कि ट्रैक्टर के जाने के बाद रधई का एक अन्य भाई मौके पर पहुंचा और शिवम को गोली मारने के लिए ललकारा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में पालतू कुत्ते की तेरहवीं, शोक संदेश छपवाकर गांवों को दिया ब्रह्मभोज का न्योता

इसके बाद रधई ने शिवम पर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी। गंभीर रूप से घायल शिवम जान बचाने के लिए भागा, लेकिन पुलिया के पास पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर हरपुर बुदहट के थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और विधिक कार्रवाई शुरू की। वहीं घटना बाद मुख्य आरोपित मौके से फरार है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपितो की तलाश चल रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर राप्तीनगर अग्निकांड: पति के बाद पत्नी की भी मौत, नौकरानी की हालत गंभीर