विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर राप्तीनगर अग्निकांड: पति के बाद पत्नी की भी मौत, नौकरानी की हालत गंभीर

By Satish PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 15 Oct 2026 10:41 AM (IST)

गोरखपुर के राप्तीनगर में गैस सिलिंडर रिसाव से लगी आग में झुलसीं जया दास की गुरुवार को उपचार के दौरान ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. राप्तीनगर अग्निकांड में गैस रिसाव से लगी थी आग

  2. पति रंजन दास के बाद पत्नी जया दास की भी मौत

  3. घरेलू सहायिका और गैस हॉकर भी हुए गंभीर रूप से घायल

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर फेज-एक में गैस रिसाव के बाद लगी आग में झुलसीं जया दास (70) की गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उनके पति रंजन दास (75) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। हादसे में घर में काम करने वाली दशावती देवी (65) भी गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। गैस एजेंसी का हाकर इंद्रेश भी हादसे में झुलसा था।

राप्तीनगर फेज-एक स्थित एलआइजी-156 मकान में शनिवार, 10 अक्टूबर की सुबह घरेलू गैस सिलिंडर की पाइप और चूल्हे की मरम्मत के दौरान आग लग गई थी। रंजन दास के घर में सिलिंडर से गैस धीमी जल रही थी।

इसे ठीक कराने के लिए गैस एजेंसी के हाकर को बुलाया गया था। मरम्मत के दौरान गैस रिसाव की जांच की जा रही थी, तभी अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में आने से रंजन दास, उनकी पत्नी जया दास, घर में काम करने वाली दशावती देवी और हाकर झुलस गए थे।

यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, खाते में आएंगे 17,951 रुपये

हादसे के बाद रंजन दास, जया दास और दशावती देवी को उपचार के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गैस हाकर का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। गंभीर रूप से झुलसे रंजन दास की 11 अक्टूबर की भोर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अब पत्नी जया दास की भी मौत हो गई। हादसे में दंपती की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें- दीपावली तक टली UPI की मार, कारोबारियों ने ली राहत की सांस