विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिसंबर में थम जाएंगे गोरखपुर-नरकटियागंज रूट के कई पहिए, 9 पैसेंजर ट्रेनें रद; कई के बदले रास्ते

Published: Sun, 22 Nov 2026 07:15 AM (IST)

पूर्वोत्तर रेलवे के पिपराइच-बोदरवार-कप्तानगंज रूट पर डबल रेल लाइन के निरीक्षण के कारण दिसंबर में नौ पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अतिरिक्त, कई ट्रेनें मार्ग बदलकर चलेंगी और कुछ को नियंत्रित किया जाएगा।

18 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे डबल लाइन का निरीक्षण। जागरण

18 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त करेंगे डबल लाइन का निरीक्षण। जागरण

HighLights

  1. पिपराइच-बोदरवार-कप्तानगंज रूट पर डबल रेल लाइन का निरीक्षण

  2. दिसंबर में नौ पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई के मार्ग बदले

  3. रेल संरक्षा आयुक्त 18 दिसंबर को करेंगे लाइन का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेल खंड पर पिपराइच-बोदरवार-कप्तानगंज स्टेशन के बीच डबल रेल लाइन का निर्माण हो रहा है। 18 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। इस परिप्रेक्ष्य में दिसंबर में विभिन्न तिथियों में गोरखपुर नरकटियागंज समेत नौ पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। नौ ट्रेनें मार्ग बदलकर चलाई जाएंगी। इसके अलावा कई ट्रेनें रास्ते में रुककर व नियंत्रित कर चलाई जाएंगी।

निरस्त रहने वाली ट्रेनें

  • 03 से 18 दिसंबर तक चलने वाली 55096/55097 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी।
  • 13 से 18 दिसंबर तक चलने वाली 55035/55036 सीवान- गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी।
  • 17, 18 एवं 19 दिसंबर को चलने वाली 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी।
  • 17 एवं 18 दिसंबर को चलने वाली 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी।
  • 13 से 18 दिसंबर तक चलने वाली 55047/55048 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी।
  • 17, 18 एवं 19 दिसंबर को चलने वाली 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी।
  • 17, 18 एवं 19 दिसंबर को चलने वाली 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी।
  • 17 एवं 18 दिसंबर को चलने वाली 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू गाड़ी।


मार्ग बदलकर चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

  • 15 एवं 16 दिसम्बर को चलने वाली 19037 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
  • 17 दिसंबर को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 16 दिसंबर को चलने वाली 12212 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 18 दिसंबर को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 17 दिसंबर को चलने वाली 15530 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 16 दिसंबर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-छपरा-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 16 दिसंबर को चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- अयोध्या-जनकपुर ट्रेन में नहीं चलेंगे पास और कूपन, सिर्फ इन दो देशों के नागरिक कर सकेंगे सफर; गाइडलाइन जारी

यह भी पढ़ें- रेलवे ने यात्रियों को दी राहत, कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, यहां जानें ट्रेन और रूट का पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।