CM योगी के कार्यक्रम से पहले गोरखपुर में ट्रैफिक अलर्ट, चारफाटक ओवरब्रिज मार्ग पर रहेगा डायवर्जन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक नवंबर को चारफाटक ओवरब्रिज पर प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते गोरखपुर में यातायात व्यवस्था में बदलाव ...और पढ़ें

HighLights
सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए यातायात में बदलाव।
चारफाटक ओवरब्रिज मार्ग पर विशेष डायवर्जन लागू।
दोपहिया छोड़कर सभी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक नवंबर को चारफाटक ओवरब्रिज के बिछिया मार्ग पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने 31 अक्टूबर से कार्यक्रम समाप्ति तक विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। इस दौरान दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी तीन पहिया और चार पहिया वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे। भारी वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध रहेगा।
एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आमजन को सुगम और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। वाहन चालकों को निर्धारित मार्गों का पालन करना होगा। मोहद्दीपुर चौराहे से कौआबाग की तरफ जाने वाले रोडवेज बस, तेल टैंकर समेत सभी भारी वाहन चारफाटक ओवरब्रिज से नहीं जा सकेंगे।
इन्हें विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज तिराहा, यातायात तिराहा, धर्मशाला चौराहा और श्री गोरखनाथ ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा। महराजगंज से कौआबाग होकर मोहद्दीपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों के लिए भी चारफाटक मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन खजांची चौराहे से स्पोर्ट कालेज चौराहा, रामनगर तिराहा और आरएमपी पालीटेक्निक चौराहा होते हुए गोरखनाथ ओवरब्रिज से गुजरेंगे।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में कामधेनु स्वीट्स के कारखाने में गंदगी, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार
मोहद्दीपुर चौराहे से चारफाटक ओवरब्रिज की तरफ जाने वाले तीन और चार पहिया वाहन जीएम रेलवे आवास तिराहा और रेल म्यूजियम तिराहा होते हुए बिछिया अंडरपास से जाएंगे। इसी तरह बिछिया तिराहे से चारफाटक ओवरब्रिज की तरफ जाने वाले वाहन भी बिछिया अंडरपास का इस्तेमाल करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।