गोरखपुर में आज से धान खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा 2461 रुपये प्रति क्विंटल का भाव
गोरखपुर जिले में रविवार से धान की खरीद शुरू हो रही है। ए ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर में रविवार से धान की खरीद शुरू।
ए ग्रेड धान का MSP 2461 रुपये प्रति क्विंटल।
किसानों के लिए 161 क्रय केंद्र बनाए गए।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जिले में रविवार से धान की खरीद के लिए क्रय केंद्र खुल जाएंगे। इस बार ए ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। कामन श्रेणी के धान की खरीद 2441 रुपये प्रति क्विंटल होगी। खाद्य विभाग ने धान की बिक्री के लिए किसानों का पंजीकरण तेज करा दिया है।
भारत सरकार की एग्रीस्टैंक योजना के तहत प्रदेश में बनाई गई किसानों की फार्मर आइडी के आधार पर किसानों का पंजीकरण हो रहा है। फार्मर आइडी से प्राप्त किसान के बोए गए धान के रकबे एवं कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए जनपदवार धान की उत्पादकता के आंकड़ों के आधार पर अधिकतम विक्रय सीमा तक ई-पाप डिवाइस पर पंजीकरण संख्या दर्ज कर क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा धान खरीदा जाएगा।
जिन किसानों के पास फार्मर आइडी नहीं है, उसे बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी। बिक्री के समय क्रय केन्द्रों पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने की स्थिति में पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य का विवरण एवं आधार नंबर दर्ज कराना अनिवार्य है।
यह करें
- भूमि के रकबे का सत्यापन, खरीद व न्यूनतम समर्थन मूल्य भुगतान की अद्यतन स्थिति जानने के लिए गूगल प्ले स्टोर या क्यूआर कोड के माध्यम से UP Kisan Mitra मोबाइल एप डाउनलोड करें।
- किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 या जिले के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लाक के विपणन निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।
इतने केंद्र बनाए गए
जिले में 161 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें खाद्य विभाग के 48, पीसीएफ के 49, पीसीयू के 40, यूपीएसएस के 20, मंडी के तीन और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र बनाया गया है।
लक्ष्य
1.90 लाख टन
धान की बिक्री के पहले किसी भी जनसुविधा केन्द्र, साइबर कैफे, मोबाइल फोन तथा मोबाइल एप के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर आनलाइन पंजीकरण कराया जाना आवश्यक है। धान बेचने के लिए ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। किसान पंजीकरण के लिए वर्तमान में सक्रिय मोबाइल नंबर अंकित कराएं और एसएमएस द्वारा प्रेषित ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें।
-अरविन्द कुमार दुबे, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।