विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'त्योहारों पर सुगम रहे यातायात, निगरानी में रहें पटाखों के दुकान-गोदाम', CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 01 Nov 2026 01:56 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर गोरखपुर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

HighLights

  1. दीपावली पर यातायात सुगम बनाने के निर्देश।

  2. पटाखों की दुकानों, गोदामों की विशेष निगरानी।

  3. छठ पूजा घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा सुनिश्चित करें।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार पर ऐसा ट्रैफिक प्लान बनाएं, जिससे व्यापारियों को कारोबार करने में परेशानी न हो। खरीदारी के लिए बाजार आने वाले लोगों के साथ आमजन का आवागमन भी सुगम बना रहे। शनिवार की शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने दीपावली से पहले पटाखों की दुकानों और गोदामों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए।

कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन कराते हुए सभी स्थानों पर जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। गोरखनाथ मंदिर में पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारियों संग बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारों की तैयारियों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। कहा कि पटाखों के थोक विक्रेताओं, उनके गोदामों और अस्थायी दुकानों की विशेष निगरानी की जाए।

सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखें। जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में आकस्मिक इलाज के सभी जरूरी प्रबंध उपलब्ध रहें। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने घाटों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें- गाजीपुर में ज्वैलर्स से सोने की चेन लूटकर भागे दो बदमाश, 3 घंटे में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

उन्होंने निर्देश दिए कि पूजा स्थलों और घाटों पर स्वच्छता के साथ सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। प्लास्टिक की थैलियों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।