Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रालर पर लदे गर्डर की चपेट से गिरा Gorakhpur Link Expressway का टोल गेट, टोलकर्मी समेत दो घायल

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 08:23 AM (IST)

    गोरखपुर के उनवल में लिंक एक्सप्रेस-वे पर भगवानपुर टोल प्लाजा पर एक बड़ा हादसा हुआ। एक ट्रक पर लदे गर्डर से टोल गेट टूट गया जिसमें एक टोलकर्मी और एक बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

    Hero Image
    ट्रालर की चपेट से क्षतिग्रस्त लिंक एक्सप्रेस-वे का भगवानपुर टोल प्लाजा। जागरण

    जागरण संवाददाता, उनवल (गोरखपुर)। लिंक एक्सप्रेस-वे के भगवानपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार की सुबह साढ़े 10 बजे ट्रालर पर लदे गर्डर की चपेट से टोल गेट गिर गया। इससे केबिन क्षतिग्रस्त हुआ और टोलकर्मी व एक बाइक सवार युवक घायल हो गए। मौके पर अफरा-तरफी का माहौल हो गया। अन्य कर्मियों ने दौड़कर टोलकर्मी को बाहर निकाला। चालक व ट्रालर को पकड़कर मालिक को सूचना दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के नंबर का एक ट्रालर गर्डर लादकर लखनऊ से लिंक एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर आ रहा था। मंगलवार की सुबह साढ़े 10 बजे वह खजनी थाना में पड़ने वाले भगवानपुर टोल प्लाजा पर पहुंचा। छह नंबर टोल गेट से ट्रालर आगे बढ़ रहा था कि टोल गेट गर्डर के चपेट में आ गया। इससे टोल गेट गिर गया और केबिन भी क्षतिग्रस्त हो गया।

    हादसे में केबिन में बैठे टोलकर्मी शिवम उर्फ रजत त्रिपाठी व एक बाइक सवार युवक घायल हो गए। बाइक भी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद सभी टोलकर्मी दौड़कर पहुंचे और घायल टोलकर्मी शिवम को अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- 'गैंग्सटर ही नहीं, अब धारा 107 में भी अपराधियों की संपत्ति जब्त होगी...', DGP ने दिया आदेश

    वहीं, बाइक सवार युवक कुछ देर के बाद स्वयं अपनी बाइक लेकर चला गया। टोलकर्मियों ने चालक को ट्रालर समेत रोक लिया। घटना की सूचना ट्रालर मालिक व यूपीडा की मेंटिनेंस टीम को दी गई। कुछ देर के लिए इस लेन से वाहनों को पास नहीं कराया गया।

    टोल प्लाजा के मैनेजर अंशू सिंह ने बताया कि ट्रालर में लदे गर्डर से टोल गिरा और हादसा हुआ है। टोलकर्मी व एक बाइक सवार को चोट लगी। ट्रालर मालिक को जानकारी दी गई है। यूपीडा की मेंटिनेंट टीम से क्षति का आकलन कराया जा रहा है।