विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर से दिल्ली रूट पर चलती रहेंगी ट्रेनें, यात्रियों को मिली राहत

By Prem Narayan DwivediEdited By: Vivek Shukla
Published: Fri, 09 Oct 2026 12:31 PM (GMT+05:30)

रेलवे बोर्ड के दिशानिर्देशों के बावजूद, गोरखपुर से दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेनें 10 अक्टूबर को सीजेपी आंदोलन के ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली के लिए गोरखपुर से ट्रेनें निरस्त नहीं होंगी।

  2. सीजेपी आंदोलन के बावजूद ट्रेनें निर्धारित समय पर चलेंगी।

  3. गोरखधाम और हमसफर एक्सप्रेस का संचालन जारी रहेगा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर रूट पर दिल्ली के लिए ट्रेनें चलती रहेंगी। नई दिल्ली में दस अक्टूबर को आयोजित सीजेपी आंदोलन को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने देश भर के स्टेशनों से दोपहर बाद दो बजे से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेनों को निरस्त करने का दिशा-निर्देश जारी किया है।

साथ ही कहा है कि ऐसी ट्रेनों को भी निरस्त करें, जो सुबह चार से दोपहर बाद दो बजे तक नई दिल्ली पहुंचती हैं। लेकिन, गोरखपुर से एक भी ट्रेन अभी तक निरस्त नहीं की गई है। हालांकि, रेलवे प्रशासन स्तर पर ट्रेनों के संचालन पर मंथन जारी है। हालांकि रेल अधिकारी ट्रेनों के निरस्तीकरण के बारे में स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं।  

जानकारों का कहना है कि 12555 गोरखधाम नई दिल्ली होते हुए बठिंडा तक चलती है। 12571 नंबर की हमसफर आनंदविहार तक चलती है। ऐसे में यह दोनों ट्रेनें अपने नियत समय से चलाई जाएंगी। गोरखपुर रूट पर बिहार से चलने वाली वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति और सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, जो रास्ते में हैं। 

यह भी पढ़ें- संजय यदुवंशी का धम्मौर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, सुलतानपुर में तनाव

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सीएम ग्रिड सड़कों की धीमी रफ्तार, उद्घाटन का करना होगा इंतजार