विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में दोस्तों संग नहाने गया किशोर तुर्रा नाले में डूबा, पिता बदहवास

Published: Sun, 11 Oct 2026 09:39 AM (IST)

गोरखपुर में दोस्तों के साथ तुर्रा नाले में नहाने गया 17 वर्षीय किशोर निखिल कुमार गहरे पानी में डूब गया। ...और पढ़ें

निखिल कुमार की फाइल फोटो। जागरण

निखिल कुमार की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. 17 वर्षीय निखिल कुमार तुर्रा नाले में डूबा।

  2. दोस्तों के साथ नहाने गया था किशोर।

  3. एसडीआरएफ टीम ने चलाया तलाश अभियान।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तुर्रा नाले में शनिवार दोपहर दोस्तों के साथ नहाने गया 17 वर्षीय निखिल कुमार गहरे पानी में डूब गया। बेटे के डूबने की सूचना पर पहुंचे पिता रंजू प्रसाद बदहवास होकर उसे पुकारते रहे। उनकी बेबसी देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पिपराइच पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका।

घटना शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। पिपराइच थाना क्षेत्र के रजही-चिलबिलवा में मौसी के घर रहने वाला निखिल अपने पांच दोस्तों के साथ तुर्रा नाले में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद लड़कों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय युवक भी नाले में उतरकर तलाश करते रहे। बाद में टीम ने मोर्चा संभाला लेकिन पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें- गोरखधाम एक्सप्रेस पर पथराव, एसी कोच का शीशा टूटा; यात्रियों में दहशत

निखिल मूल रूप से पिपराइच क्षेत्र के भटहट ब्लाक स्थित पोखरभिंडा उर्फ चकदहा गांव का रहने वाला है। वह पिछले पांच साल से चिलबिलवा के डिप्टी टोला में अपनी मौसी रुमाली देवी और मौसा जयप्रकाश के घर रहता है। थानाध्यक्ष पिपराइच अनूप सिंह ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से सर्च अभियान रोक दिया गया। रविवार की सुबह फिर से किशोर की तलाश की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में प्रतिबंधित मांझे ने छीना बुढ़ापे का सहारा, अस्पताल में पत्नी की चीत्कार; पिता बेसुध