विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखधाम एक्सप्रेस पर पथराव, एसी कोच का शीशा टूटा; यात्रियों में दहशत

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:12 AM (GMT+05:30)

गोरखधाम एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान शरारती तत्वों ने पथराव किया, जिससे एसी कोच बी-3 का शीशा टूट गया। हालांकि, ...और पढ़ें

AI Image

AI Image

HighLights

  1. गोरखधाम एक्सप्रेस के एसी कोच पर पथराव।

  2. बस्ती के पास शीशा टूटा, कोई गंभीर घायल नहीं।

  3. अज्ञात उपद्रवी पर मुकदमा, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, बस्ती। गोरखपुर से दिल्ली जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान शरारती तत्वों द्वारा किए गए पथराव में एसी कोच बी-3 का शीशा टूट गया। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है।

शुक्रवार की शाम को ट्रेन जब गोरखपुर रूट के निर्धारित क्षेत्र ओड़वारा- बस्ती रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी, तभी अचानक बाहर से किसी ने जोर से पत्थर फेंका। अचानक हुए इस हमले से एसी कोच की खिड़की का कांच चटक गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

तेज आवाज के साथ शीशा टूटने से कोच के भीतर बैठे यात्री सहम गए। यात्रियों ने इसकी तुरंत सूचना ट्रेन के स्टाफ और रेलवे कंट्रोल रूम को दी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस हरकत में आ गई।

यात्रियों की शिकायत और शुरुआती जांच-पड़ताल के आधार पर रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अज्ञात उपद्रवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में खराब सोलर सिस्टम पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, कंपनी को लौटाने होंगे 4.29 लाख

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक बांकेलाल ने बताया कि संदिग्ध की तलाश की जा रही हैं तथा पटरियों के आस-पास के स्थानीय गांवों में जागरूकता अभियान व गश्त बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में आलू किसानों को बड़ी राहत, भंडारण पर सरकार देगी 100 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी