CJP आंदोलन को लेकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा सख्त, दिल्ली रूट पर बेधड़क दौड़ती रहीं ट्रेनें
दिल्ली में प्रस्तावित सीजेपी आंदोलन के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है। हालांकि, गोरखपुर रूट ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
दिल्ली आंदोलन के कारण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी।
गोरखपुर से दिल्ली रूट की ट्रेनें समय पर चलीं।
यात्रियों को यात्रा में कोई असुविधा नहीं हुई।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नई दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी आंदोलन को देखते हुए रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड में है। रेलवे स्टेशन पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने स्टेशन पर गश्त कर ट्रेनों आदि को चेक किया। सुरक्षा बल एक-एक यात्रियों पर नजर रख रहे।
देशभर के स्टेशनों से नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन जाने वाली 30 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। जिसमें लखनऊ व बनारस से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके बावजूद गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन जारी रहा। गोरखधाम, हमसफर, वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति और सप्तक्रांति आदि दिल्ली रूट की ट्रेनें चलती रहीं।
ट्रेनें समय से आगे के लिए रवाना हुईं। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई। रेलवे बोर्ड ने दोपहर बाद दो बजे से नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन जाने वाली और सुबह चार बजे से दोपहर बाद दो बजे तक पहुंचने वाली ट्रेनों को भी रद करने के निर्देश जारी किया था।
इसीक्रम में विभिन्न स्टेशनों से ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। हालांकि, रेलवे बोर्ड और रेलवे प्रशासन के अधिकारियों ने सीजेपी के प्रदर्शन को ट्रेनों के निरस्तीकरण का वजह नहीं बताया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार परिचालनिक कारणों से कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। बनारस से 09 अक्टूबर को चलने वाली 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस तथा 10 अक्टूबर को चलने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
यह भी पढ़ें- पिता ने मजदूरी कर बनाया खिलाड़ी तो बेटी ने चमका दिया नाम, गोरखपुर की प्रतिमा ने हॉकी के दम पर हासिल की खाकी वर्दी
09 अक्टूबर को 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस तथा 10 अक्टूबर, 2026 को चलने वाली 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा 10 अक्टूबर को 15303 कासगंज-नई दिल्ली और 82501 लखनऊ जं.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
यह भी पढ़ें- सात साल बाद गोरखपुर लौटा 308 पहियों वाला 'महाबली', खाद कारखाना से जुड़ा है इतिहास
