गोरखपुर में छह सीओ के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, SSP जारी किए आदेश
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने गोरखपुर में छह सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों पर फेरबदल हुआ है। इस पुनर्गठन में आभा सिंह, अनुज कुमार सिंह, श्रीश त्रिपाठी, पीयूष, गिरीन्द्र कुमार सिंह और मनीष शर्मा शामिल हैं।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने छह सीओ के कार्यक्षेत्र बदले।
सीओ गीडा आभा सिंह को बांसगांव की जिम्मेदारी मिली।
सीओ मंदिर सुरक्षा मनीष शर्मा बने सीओ यातायात।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एसएसपी डा. कौस्तुभ ने छह सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, सीओ गीडा आभा सिंह को सीओ बांसगांव बनाया गया है।
वहीं सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह को सीओ गोला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवागत पुलिस उपाधीक्षक श्रीश त्रिपाठी को सीओ कोतवाली और पियूष को सीओ गीडा की जिम्मेदारी मिली है।
यह भी पढ़ें- एशियन फर्टिलाइजर की जहरीली गैस से गोरखपुर में रबी फसलें खराब होने का आरोप, किसानों का हंगामा
पुलिस उपाधीक्षक गिरीन्द्र कुमार सिंह को सीओ मंदिर सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सीओ मंदिर सुरक्षा मनीष शर्मा को सीओ यातायात बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- रेलवे में गुड्स ट्रेन मैनेजर की 60 प्रतिशत सीधी भर्ती का प्रस्ताव, खाली पदों की कमी दूर करने की बड़ी पहल