विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर से पुणे और एलटीटी के लिए चलेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:17 AM (IST)

रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गोरखपुर से पुणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के लिए पूजा स्पेशल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर से पुणे और एलटीटी के लिए नई ट्रेनें घोषित।

  2. पूजा स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों के लिए बर्थ उपलब्ध।

  3. कई रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाकर भीड़ प्रबंधन।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पुणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से पुणे और एलटीटी के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 05093/05094 नंबर की गोरखपुर-हडपसर(पुणे)-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर से 10 एवं 17 नवंबर को तथा हडपसर से 12 एवं 19 नवंबर, 2026 को दो फेरा में चलाई जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच लगाए जाएंगे।

01027/01028 नंबर की ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल एलटीटी से 10 नवंबर को तथा गोरखपुर से 12 नवंबर को चलाई जाएगी। इसके अलावा गोरखपुर के रास्ते 05281/05282 नंबर की मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर पूजा स्पेशल मुजफ्फरपुर से 18 नवम्बर को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 19 नवंबर को चलाई जाएगी।

पहले से चल रही 05080/05079 नंबर की रामनगर-पाटलिपुत्र-रामनगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल के संचालन अवधि का विस्तार किया गया है। सीपीआरओ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रिकार्ड संख्या में पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। कुछ स्पेशल ट्रेनों में अभी भी बर्थें खाली हैं। यात्री इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।

इन कुछ प्रमुख पूजा स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं पर्याप्त बर्थें

  • 05101 गोरखपुर-शकूर बस्ती (दिल्ली) त्यौहार विशेष गाड़ी में 15 नवंबर, को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 07 बर्थ तथा 29 नवंबर को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 15, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 45 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 355 बर्थ उपलब्ध है।
  • 04830 गोरखपुर-जोधपुर पूजा स्पेशल में 27 नवंबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 11 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 21 बर्थ उपलब्ध है।
  • 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल में 13 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 95 एवं शयनयान श्रेणी में 255 बर्थ उपलब्ध है।
  • 05977 गोरखपुर-डिब्रुगढ़ पूजा स्पेशल में 12 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 113 एवं शयनयान श्रेणी में 214 बर्थ तथा 26 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 36 एवं शयनयान श्रेणी में 131 बर्थ उपलब्ध है।
  • 03528 गोरखपुर-आसनसोल पूजा स्पेशल में 14 नवंबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 76, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 350 एवं शयनयान श्रेणी में 394 बर्थ, 21 नवंबर, को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 72, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 309 एवं शयनयान श्रेणी में 165 बर्थ तथा 28 नवंबर को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 77, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 342 एवं शयनयान श्रेणी में 370 बर्थ उपलब्ध है।
  • 05634 गोरखपुर-नारंगी (गुवाहाटी) स्पेशल में 15 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 279 बर्थ तथा 29 नवंबर, 2026 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 186 बर्थ उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर: बाथरूम में मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव, सिर पर गंभीर चोट से सनसनी

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 327 घाटों पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।