विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर: बाथरूम में मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव, सिर पर गंभीर चोट से सनसनी

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:03 AM (IST)

गोरखपुर के शाहपुर में 70 वर्षीय जमीला देवी का शव बाथरूम में मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, चरगांवा, (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र की आवास विकास कालोनी स्थित रैन बसेरा में रविवार रात एक मकान के बाथरूम में 70 वर्षीय जमीला देवी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी के साथ घर में रहती थीं। शव दो दिन से बाथरूम में पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने मौत की पुष्टि हुई है। चेहरे, ठुड्डी और दाईं आंख के ऊपर भी चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस हत्या और हादसे समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

जमीला देवी की एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा दानिश दुबई में रहता है। घर में उनके साथ मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी रहती थी। रविवार को बेटी ने अपनी बड़ी बहन को मां के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बड़ी बेटी रात 9:30 बजे घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो बाथरूम में जमीला देवी का शव फर्श पर पड़ा मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी। उनकी एक आंख क्षतिग्रस्त थी और ठुड्डी के नीचे कुतरने जैसे निशान थे। शुरुआत में आशंका जताई गई कि शव को चूहों ने क्षतिग्रस्त किया होगा। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में चोट को मौत का कारण बताया गया है।

मकान बेचने को लेकर चल रहा था विवाद
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जमीला देवी का एक अन्य मकान विशाल शामियाना हाउस के सामने है, जहां किरायेदार रहते हैं। आरोप है कि उनका बेटा मकान बेचना चाहता था, जबकि जमीला देवी इसके पक्ष में नहीं थीं। पुलिस इस बिंदु पर भी जानकारी जुटा रही है कि संपत्ति को लेकर परिवार में कोई विवाद तो नहीं था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में दीपावली पर निकला 3719 टन कचरा, नगर निगम ने चलाया विशेष अभियान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच
पुलिस का कहना है कि महिला की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ के आधार पर यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि मौत दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 327 घाटों पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।