विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में दीपावली पर निकला 3719 टन कचरा, नगर निगम ने चलाया विशेष अभियान

Published: Wed, 11 Nov 2026 09:19 AM (IST)

दीपावली के दौरान गोरखपुर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाकर नौ दिनों में 3719.23 टन कचरे का निस्तारण किया गया। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. दीपावली पर गोरखपुर में 3719 टन कचरे का निस्तारण।

  2. नगर निगम ने नौ दिन विशेष सफाई अभियान चलाया।

  3. अतिरिक्त कर्मचारियों, वाहनों से बाजारों की सफाई हुई।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दीपावली पर घरों में रोशनी और बाजारों में रौनक के बीच शहर की सड़कों पर कचरे का दबाव भी बढ़ा। दीपावली पर शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम की ओर से चलाए गए विशेष सफाई अभियान में नौ दिनों के भीतर 3719.23 टन कचरे का निस्तारण किया गया।

एक से नौ नवंबर के बीच जीटीएस सेंटरों और विभिन्न माध्यमों से कुल 37,19,227 किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया। नगर निगम की ओर से इसका वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल तरीके से निस्तारण कराया गया।

दीपावली के दौरान बाजारों, व्यावसायिक क्षेत्रों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कचरे की मात्रा बढ़ने को देखते हुए सभी वार्डों में अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। घरों से कूड़ा उठाने के साथ उसके परिवहन की व्यवस्था भी मजबूत की गई। प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त वाहनों से कूड़ा उठाया गया। दिन के साथ रात में भी सफाई कराई गई, ताकि सुबह लोगों को साफ-सुथरी सड़कें मिल सकें।

अभियान के तहत सड़कों और नालियों की सफाई, जल निकासी, सार्वजनिक स्थलों पर चूने और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का काम भी प्राथमिकता से किया गया। नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जोनल अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों तक को अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

जोनल सफाई अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमुख मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, घाटों और आवासीय क्षेत्रों में विशेष सफाई कराई गई। सफाई कर्मचारियों के साथ अतिरिक्त वाहनों को भी लगाया गया था। रात में सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था की गई, जिससे त्योहार के दौरान सफाई प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 327 घाटों पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि त्योहार के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखा गया। सभी जोनल अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को नियमित निगरानी करने तथा कहीं भी कचरा जमा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए थे। कूड़ा उठान और उसके निस्तारण की व्यवस्था को भी प्रभावी बनाया गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, अब 17 को आएगी मतदाता सूची

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।