विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 327 घाटों पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:46 AM (IST)

गोरखपुर नगर निगम छठ महापर्व के लिए 327 घाटों पर विशेष तैयारियां कर रहा है। श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नगर निगम 327 छठ घाटों पर विशेष सफाई अभियान चला रहा है।

  2. श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

  3. पांचों जोन में कर्मचारियों को व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छठ महापर्व पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के 327 घाटों, पोखरों और तालाबों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इनमें 24 प्रमुख छठ पूजा स्थल भी शामिल हैं। नगर निगम ने सभी स्थलों पर सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी की है।

घाटों की संख्या और क्षेत्रफल के आधार पर नगर निगम ने पांचों जोन में अलग-अलग जिम्मेदारियां तय की हैं। जोनवार कर्मचारियों और सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी घाट पर व्यवस्था प्रभावित न हो। जोन एक में 58, जोन दो में 24, जोन तीन में 24, जोन चार में 69 और जोन पांच में सबसे अधिक 152 छठ घाट और पूजा स्थल हैं। इस तरह जोन पांच में ही कुल घाटों के करीब आधे हिस्से की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी है।

पूजा के दौरान घाटों पर गंदगी न फैले, इसके लिए पर्याप्त संख्या में डस्टबिन रखवाए जा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से घाटों और आसपास के रास्तों की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कचरे का समय से उठान कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

नगर निगम की प्राथमिकता घाटों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न होने देना है। इसके लिए प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि छठ पूजा में व्रतियों और श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराने और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, अब 17 को आएगी मतदाता सूची

अधिकारियों और सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम का प्रयास है कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली जाएं, जिससे व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान स्वच्छता और सुविधाओं से जुड़ी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में दीपावली के बाद तीन गुना बढ़ा प्रदूषण, पीएम-2.5 के महीन कणों ने बढ़ाई चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।