विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग डिपो की जमीन मिली, परिवहन होगा सुगम

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:27 AM (IST)

गोरखपुर में 150 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग डिपो की भूमि तलाश तेज हो गई है। ...और पढ़ें

यूपी कैबिनेट ने गोरखपुर लिए मंजूर की है 150 एसी इलेक्ट्रिक बसें। जागरण

यूपी कैबिनेट ने गोरखपुर लिए मंजूर की है 150 एसी इलेक्ट्रिक बसें। जागरण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सुविधा संपन्न 150 एसी इलेक्ट्रिक बस मिलने के बाद गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने चार्जिंग डिपो के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक और अपर नगर आयुक्त ने पादरीबाजार स्थित हरसेवकपुर में नगर निगम की लगभग तीन एकड़ जमीन देखी। जल्द ही सर्वे कराकर नगर निगम के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिया जाएगा।

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग डिपो जरूरी है, लेकिन निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि नहीं मिल पा रही। चार्जिंग डिपो के लिए कोनी और बसंतपुर खास में मिली भूमि खारिज करने के बाद गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने जगदीशपुर के पास कोनी में एक और जमीन खोज ली है। अधिकारियों ने लगभग चार एकड़ भूमि का सर्वे करने के बाद सहमति जता दी है।

नगर निगम व जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव पर सहमति बनते ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जानकारों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पहले चार्जिंग डिपो तैयार करना जरूरी है। गोरखपुर में और दो इलेक्ट्रिक चार्जिंग डिपो की जरूरत है। इसीक्रम में भूमि की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर से चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें, मुंबई-नागपुर यात्रियों को मिलेगी राहत

महानगर के विभिन्न रूटों पर पहले से 25 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। इसके लिए महेसरा डिपो स्थापित हैं। लेकिन संख्या बढ़ने पर महेसरा में और बसें चार्ज नहीं हो पाती हैं। यूपी कैबिनेट ने गोरखपुर के लिए 150 सुविधा संपन्न इलेक्ट्रिक एसी बसों की मंजूरी दे दी है। बसों के संचालन से महानगर के लोगों का आवागमन और सुगम होगा। आसपास क्षेत्र के लोगों की राह भी आसान होगी।

यह भी पढ़ें- भ्रम में न रहें, तिल के तेल में तिल हो यह जरूरी नहीं; लेबल देखकर ही खरीदें