गोरखपुर से चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें, मुंबई-नागपुर यात्रियों को मिलेगी राहत
यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर के रास्ते मुंबई, नागपुर और लालकुआं के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा ...और पढ़ें

साधारण व शयनयान श्रेणी के लगेंगे 19 कोच, बुक होंगे जनरल टिकट। जागरण
HighLights
गोरखपुर से बांद्रा के लिए अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेनें।
नागपुर-समस्तीपुर व लालकुआं-छपरा स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी।
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का महत्वपूर्ण निर्णय।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुंबई आवागमन करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 09083/09084 नंबर की बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन को दो फेरा में चलाने की घोषणा की है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार यह ट्रेन बान्द्रा टर्मिनस से 18 एवं 25 अक्टूबर को तथा गोरखपुर से 19 एवं 26 अक्टूबर को चलाई जाएगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 11 कोच लगेंगे। शयनयान श्रेणी के कोच भी अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
इसके अलावा गोरखपुर के रास्ते दो पूजा स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। 01207/01208 नंबर की नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर वाया गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल नागपुर से 21 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को तथा समस्तीपुर से 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 04 फेरा में चलेगी।
यह भी पढ़ें- भ्रम में न रहें, तिल के तेल में तिल हो यह जरूरी नहीं; लेबल देखकर ही खरीदें
05090/05089 नंबर की लालकुआं-छपरा-लालकुआं वाया गोरखपुर स्पेशल 05 एवं 12 दिसंंबर को तथा छपरा से 06 एवं 13 दिसंबर को 02 फेरा में चलाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। उनमें पर्याप्त संख्या में बर्थें खाली हैं।
