विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में मोरंग लदे ट्रालर ने नौवीं की छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत

By Jitendra PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Wed, 14 Oct 2026 09:30 AM (IST)

गोरखपुर के करमैनी घाट पर कैंपियरगंज-करमैनी मार्ग पर एक तेज रफ्तार मोरंग लदे ट्रालर ने नौवीं की छात्रा संजू को ...और पढ़ें

रोते बिलखते परिजन। जागरण

रोते बिलखते परिजन। जागरण

HighLights

  1. मोरंग लदे ट्रालर ने छात्रा को रौंदा।

  2. नौवीं की छात्रा की मौके पर मौत।

  3. ग्रामीणों ने ट्रालर चालक को पकड़ा।

संवाद सूत्र, करमैनी घाट, (गोरखपुर)। कैंपियरगंज-करमैनी मार्ग पर भगवानपुर गांव के पास बुधवार सुबह मोरंग लदे तेज रफ्तार ट्रालर ने कक्षा नौ की छात्रा रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छात्रा भैंसला स्थित इंटर कालेज में पढ़ने जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रालर को पकड़ लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुलरिहा गांव निवासी जितेंद्र की 15 वर्षीय पुत्री संजू बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से कालेज जाने के लिए निकली थी। वह कैंपियरगंज-करमैनी मार्ग पर भगवानपुर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान कैंपियरगंज की तरफ से मोरंग लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रालर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि संजू की मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026-10-14 at 9.10.54 AM

घटना की जानकारी मिलते ही करमैनी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे की खबर पाकर छात्रा की मां, बहन और अन्य स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। संजू का शव देखकर स्वजन बदहवास हो गए। मां और बहन की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के धुरियापार के उद्योगों के लिए बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी गति

उधर, हादसे के बाद ट्रालर चालक के वाहन लेकर निकलने पर ग्रामीणों ने पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। करमैनी चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रालर को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले गोरखपुर में 90 करोड़ से चमकेगी ग्रामीण सड़कें, इन चार मार्गों का होगा चौड़ीकरण