चुनाव से पहले गोरखपुर में 90 करोड़ से चमकेगी ग्रामीण सड़कें, इन चार मार्गों का होगा चौड़ीकरण
विधानसभा चुनाव से पहले गोरखपुर में ग्रामीण सड़कों के लिए 90 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। बाघागाड़ा, कुसुम्ही, ...और पढ़ें

बाघागाड़ा, कुसुम्ही, चड़राव और चौरी चौरा क्षेत्र में होगा सड़कों का निर्माण। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विधानसभा चुनाव के पहले सरकार ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के लिए खजाना खोल दिया है। फोकस उन सड़कों पर किया जा रहा है जिन पर आवागमन ज्यादा होता है और हाल के दिनों में यह कई जगह टूट गई हैं।
बाघागाड़ा, कुसुम्ही, चड़राव और चौरी चौरा क्षेत्र में 90 करोड़ रुपये की लागत से चार सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इनके टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग का निर्माण खंड दो कराएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण हो चुका है। जो सड़कें बची हैं, अब उनको सही कराने पर जोर है। निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता अरविंद सिंह ने कहा कि बजट की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
इन सड़कों का होगा निर्माण
- बाघागाड़ा जरलही मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य, लंबाई- 9.07 किलोमीटर, बजट- 34.89 करोड़, काम पूरा करना होगा- 14 महीने में
- कुसुम्ही मोतीराम रेलवे क्रासिंग जयपुर भौवापार होते हुए जंगल मठिया रोड तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य, लंबाई- 6.90 किलोमीटर, बजट- 22.78 करोड़, काम पूरा करना होगा- 14 महीने में
- चडराव चौराहा से विडार कोहारभार (संतकबीरनगर सीमा) होते हुए चडराव जसवल मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य, लंबाई- 5.15 किलोमीटर, बजट- 10.42 करोड़, काम पूरा करना होगा- 12 महीने में
- चौरी चौरा नई बाजार इटौवाघाट गोबडौर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य, लंबाई- 6.53 किलोमीटर, बजट- 22.25 करोड़, काम पूरा करना होगा- 14 महीने में
नौ सड़कों का टेंडर स्वीकृत
महानगर बनने वाली 26 सड़कों में से नौ का टेंडर स्वीकृत हो गया है। यह जानकारी लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता यूपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि मोहनापुर पुलिया के पश्चिम आरसीसी नाली व सीसी सड़क, वार्ड नंबर 18 गायत्रीनगर में लालगंज कालोनी में आरसीसी नाली व सीसी सड़क, वार्ड नंबर 54 उर्वरकनगर में भारत गैस गोदाम से तुनुअहिया होते हुए भटोलिया तक सड़क, वार्ड नंबर 17 शिवपुर में जेल बाईपास मुख्य मार्ग से ब्रिजभान सिंह के मकान तक सड़क का निर्माण होगा।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के तेनुआ टोल प्लाजा पर नशे में धुत युवकों का उत्पात, मैनेजर को दांत से काटकर किया घायल
इसके साथ ही वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम बिछिया में राधेश्याम के मकान से मैत्रीपुरम तक विभिन्न गलियों में सड़क, वार्ड नंबर 18 गायत्रीनगर में कौड़िया तिराहा से जूली के मकान तक व विभिन्न लिंक रोड व नाला का निर्माण, वार्ड नंबर 18 में खजुरिया चौराहा से अमरनाथ गुप्ता डेयरी राहुल नगर तक सड़क, वार्ड नंबर 18 में रडार तिराहा से पवन बिहार शिव मंदिर तक सड़क व वार्ड नंबर 35 सालिकराम नगर में राम कृष्ण पुरम मनसा विहार कालोनी में योगेश नंदन सिंह के मकान से होते हुए सीसी पिच सड़क का निर्माण होगा।
