विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर की चटोरी गली में आज बंद रहेंगी दुकानें, रास्ता खोलने की मांग पर अड़े व्यापारी

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:48 AM (IST)

गोरखपुर की प्रसिद्ध चटोरी गली के व्यापारी सड़क बंद होने के विरोध में बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। नगर ...और पढ़ें

देर शाम नगर आयुक्त अजय जैन पहुंचे चटोरी गली। जागरण

देर शाम नगर आयुक्त अजय जैन पहुंचे चटोरी गली। जागरण

HighLights

  1. चटोरी गली के व्यापारी बुधवार को दुकानें बंद रखेंगे।

  2. रास्ता बंद होने से कारोबार 50-60% सिमटा।

  3. नगर आयुक्त से बातचीत के बाद भी हल नहीं निकला।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोलघर की प्रसिद्ध चटोरी गली में रास्ता बंद होने के विरोध में व्यापारी बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखेंगे। मंगलवार देर शाम नगर आयुक्त अजय जैन के चटोरी गली पहुंचने और व्यापारियों से बातचीत करने के बाद भी रास्ता खोलने को लेकर कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला।

नगर आयुक्त ने एसपी ट्रैफिक से बात कर समस्या का समाधान कराने की बात कही, लेकिन इससे व्यापारियों की नाराजगी दूर नहीं हुई। उन्होंने बंदी का निर्णय बरकरार रखा है। दोपहर में व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया था।

व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम ने सुंदरीकरण और फसाड निर्माण के नाम पर गली के दोनों ओर बैरियर लगा दिए हैं। इससे पिछले डेढ़ वर्ष में कारोबार 50 से 60 प्रतिशत तक सिमट गया है। अब रोजी-रोटी का संकट गहराने से व्यापारियों ने पूर्ण बंदी का निर्णय लिया है।

वहीं, समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। उनका कहना है कि रास्ता बंद होने से ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हुआ है। इससे दुकानदारों की बिक्री लगातार घट रही है और कई व्यापारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

व्यापारियों के अनुसार, रास्ता खोलने की मांग को लेकर नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, महापौर, पार्षद समेत संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया गया। मंगलवार को भी अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों का दावा है कि जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद बैरियर नहीं हटाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-वाराणसी-प्रयागराज रूट पर चलने वाली जनरथ एसी बस जर्जर, तार सटाने पर बजता है हॉर्न, पंखे बने शोपीस

प्रदर्शन करने वालों में अनिल अग्रवाल, अमन यादव, दिग्विजय सिंह, नवीन सिंह, सुशील अग्रवाल, जिशान अहसन, पुनीत जिंदल, प्रदीप टेकरीवाल, राजकुमार गुप्ता, जमाल अहमद, दीपक जालान, इसरार अहमद, अनिल सिंह, अनूप सिंह, जफर, धनंजय पांडेय और रवि समेत चटोरी गली के व्यापारी शामिल रहे। वहीं, नगर आयुक्त अजय जैन का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर की बर्डघाट रामलीला: सात दशक पुराने वस्त्राभूषणों में चमक रही Ram Leela की विरासत