विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के तेनुआ टोल प्लाजा पर नशे में धुत युवकों का उत्पात, मैनेजर को दांत से काटकर किया घायल

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:34 AM (IST)

गोरखपुर के तेनुआ टोल प्लाजा पर नशे में धुत युवकों ने उत्पात मचाया, सफाईकर्मी से मारपीट की और सहायक मैनेजर ...और पढ़ें

सफाईकर्मी से मारपीट कर शौचालय का शीशा तोड़ा। सांकेतिक तस्वीर

सफाईकर्मी से मारपीट कर शौचालय का शीशा तोड़ा। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. तेनुआ टोल प्लाजा पर नशे में युवकों का उत्पात।

  2. सहायक मैनेजर पवन शर्मा को दांत से काटा।

  3. पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तेनुआ टोल प्लाजा पर नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। शौचालय में तैनात सफाईकर्मी से मारपीट करने के साथ दरवाजे का शीशा तोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे सहायक मैनेजर पवन शर्मा को भी आरोपितों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके शरीर पर कई जगह दांत से काटने के निशान हैं। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। गीडा पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है।

पवन शर्मा की तहरीर के मुताबिक, बाइक से पहुंचे कुछ युवक नशे की हालत में टोल प्लाजा कार्यालय के बगल में बने शौचालय में घुस गए और सफाईकर्मी से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पहुंचे पवन ने नुकसान की भरपाई करने को कहा तो युवक उन पर हमलावर हो गए। आरोपितों ने उन्हें पकड़कर पीटा और कई जगह दांत से काट लिया। जान बचाने के लिए वह कार्यालय में चले गए।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में मां ने मोबाइल गेम खेलने पर डांटा तो 10 साल के मासूम ने की खुदकुशी, गांव में छाया मातम

आरोप है कि युवकों ने अन्य साथियों को बुलाकर टोलकर्मियों से भी मारपीट की। घायल को पिपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। सीसी कैमरे के फुटेज के जरिए अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर की चटोरी गली में आज बंद रहेंगी दुकानें, रास्ता खोलने की मांग पर अड़े व्यापारी