विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में स्कॉर्पियो का कहर: कार को टक्कर मार बाइक सवार भाई को कुचला, एक की मौत

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:14 PM (IST)

गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पहले कार को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल है।  

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। जागरण

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। जागरण

HighLights

  1. तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पहले कार को टक्कर मारी।

  2. बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

  3. स्कार्पियो चालक भी गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तेज रफ्तार स्कॉर्पियाे ने पहले कार में टक्कर मारी और फिर भागने के प्रयास में बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया। इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में पश्विमी चंपारण के रहने वलो युवक की मौत हो गई, जबकि उसरा भाई और स्कॉर्पियाे चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा बुधवार देर शाम चिलुआताल क्षेत्र के भगवानपुर के पास बरगदवा-खजांची रोड पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काली स्कॉर्पियाे बरगदवा से खजांची की तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी।

भगवानपुर के पास सामने से आ रही टाटा पंच कार में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा और आगे जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी।

दोनों सड़क पर गिर पड़े और स्कॉर्पियाे की चपेट में आ गए। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियाे का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरु अस्पताल ले गई।

वहां डाक्टरों ने बिहार के पश्चिमी चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नतनवा निवासी सोनू पुत्र जटाशंकर को मृत घोषित कर दिया। उसका भाई संदीप गंभीर रूप से घायल है।

स्कॉर्पियाे चालक हिमांशु जायसवाल की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। चिलुआताल थानाध्यक्ष सूरज सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत; 15 से अधिक घायल

यह भी पढ़ें- सेल्फी का शौक बना जानलेवा, हापुड़ में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो किशोरों को मारी टक्कर; एक की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।