गोरखपुर में पंचामृत दूध से रेबीज का खतरा, 400 लोगों को लगा टीका
गोरखपुर में दुर्गा पूजा के दौरान पंचामृत में इस्तेमाल दूध से रेबीज की आशंका के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण ...और पढ़ें

AI Image
HighLights
पंचामृत के दूध से रेबीज संक्रमण की आशंका।
गोरखपुर में 400 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका।
स्वास्थ्य विभाग ने चलाया व्यापक टीकाकरण अभियान।
संवाद सूत्र, जानीपुर, (गोरखपुर)। दुर्गा पूजा के दौरान पंचामृत बनाने में इस्तेमाल किए गए दूध को लेकर रेबीज की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान चलाया। बुधवार शाम तक 400 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
गोला क्षेत्र के डाड़ी गांव में दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान पंचामृत बनाने में जिस गाय का दूध इस्तेमाल हुआ था, उसकी तबीयत बिगड़ने पर लक्षणों के आधार पर रेबीज की आशंका जताई गई थी। गाय का दूध कुछ चाय की दुकानों तक पहुंचने की जानकारी भी सामने आई थी। इसके बाद पंचामृत और दूध के संपर्क में आए लोगों में संक्रमण की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई।
कैंप शुरू होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण टीका लगवाने पहुंचे। भीड़ बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था की, ताकि संबंधित लोगों को समय पर टीका लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर जनगणना में नए किराएदार और छूटे परिवार भी होंगे शामिल, पूछे जाएंगे 40 सवाल
फार्मासिस्ट सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम में सीएचओ राजेश यादव तथा फार्मासिस्ट अंकिता, प्रियंका और अरशद शामिल रहे। टीम ने टीकाकरण के साथ लोगों को रेबीज से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में चौरी चौरा सड़क परियोजना को रेलवे की मंजूरी, अब भूमि अधिग्रहण की चुनौती
