विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर जनगणना में नए किराएदार और छूटे परिवार भी होंगे शामिल, पूछे जाएंगे 40 सवाल

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:23 AM (IST)

गोरखपुर में जनगणना के दूसरे चरण में अब मकानों में रहने वाले परिवारों और उनके सदस्यों का पूरा ब्योरा जुटाया ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. जनगणना का दूसरा चरण गोरखपुर में शुरू।

  2. नए किराएदार, छूटे परिवार भी होंगे शामिल।

  3. प्रगणकों को 40 सवालों का प्रशिक्षण।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जनगणना के दूसरे चरण में अब मकानों में रहने वाले परिवारों और उनके सदस्यों का पूरा ब्योरा जुटाया जाएगा। इसमें नए किराएदारों और पहले छूट गए परिवारों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को अयोध्या दास राजकीय कन्या इंटर कालेज में 629 प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जनगणना से जुड़े सवाल पूछने और सही जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है।

प्रशिक्षकों ने बताया कि पहले चरण में मकानों की गणना की गई थी। अब प्रगणक निर्धारित मकानों में जाकर परिवार के सदस्यों से संबंधित 40 सवालों के जवाब दर्ज करेंगे। यदि किसी मकान में नया किराएदार आया है या कोई परिवार पहले दर्ज होने से छूट गया है तो उसे भी जनगणना में शामिल किया जाएगा।

मकान में रहने वाले परिवार के साथ यदि कोई रिश्तेदार या नौकर रात बिताता है तो उसे भी उसी परिवार के सदस्य के रूप में दर्ज किया जाएगा। जनगणना में व्यक्ति को उसी स्थान पर दर्ज करना है, जहां वह रहता है। प्रशिक्षण में प्रगणकों को बताया गया कि जानकारी देने में किसी तरह की झिझक या भ्रम होने पर लोगों को समझाएं कि जनगणना में जुटाए गए आंकड़े पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में चौरी चौरा सड़क परियोजना को रेलवे की मंजूरी, अब भूमि अधिग्रहण की चुनौती

23 अक्टूबर का प्रशिक्षण स्थगित
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के कारण 23 अक्टूबर को होने वाला प्रगणकों का प्रशिक्षण स्थगित कर दिया गया है। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जय प्रकाश ने बताया कि प्रशिक्षण अब दूसरी तिथि पर आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में दावों की निकली हवा, प्रतिमा विसर्जन के समय गायब थे अभियंता