Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur News: संपत्ति विवाद में पीटकर उतारा मौत के घाट, दाे को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 07:26 AM (IST)

    गोरखपुर में संपत्ति विवाद में राजेश शर्मा नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी पत्नी ममता शर्मा ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शाहपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है और जांच जारी है। मृतक के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता,गोरखपुर। संपत्ति विवाद में 30 अगस्त की रात मारपीट में घायल हुए राजेश शर्मा की मौत के मामले में बुधवार को शाहपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जेल रोड पर रहने वाले राजेश की पत्नी ममता शर्मा ने आठ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी थी। गुरुवार की सुबह पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ममता शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जेल रोड स्थित गीता वाटिका के पास स्थित संपत्ति को लेकर पड़ोसियों से विवाद चलाता है। उनके पति राजेश शर्मा 30 अगस्त की रात टहलने निकले थे तभी संतोष शर्मा, सोनू शर्मा, मदन शर्मा, अमित शर्मा, दीपू, दीपक, सूरज, विकास व पांच अज्ञात लोगों ने घेरकर पीटा।

    गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।शाहपुर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज करने के बाद गुरुवार की सुबह छापेमारी कर संतोष कुमार शर्मा और मदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।