गोरखपुर नगर निगम के भवन का मलबा ट्रांसफार्मर पर गिरा, बिजली कटी
गोरखपुर के शास्त्री चौक पर नगर निगम के पुराने भवन का मलबा बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरने से टाउनहाल उपकेंद्र बंद ...और पढ़ें

टाउनहाल उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर पर गिरा मलबा, सौजन्य इंटरनेट मीडिया
HighLights
शास्त्री चौक पर नगर निगम का मलबा ट्रांसफार्मर पर गिरा।
टाउनहाल उपकेंद्र बंद होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
बिजलीकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर आपूर्ति बहाल की।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शास्त्री चौक पर नगर निगम के पुराने भवन का मलबा बिजली निगम के पावर ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे टाउनहाल उपकेंद्र बंद हो गया। बुधवार सुबह तकरीबन आठ बजे हुई घटना से काफी देर तक अफरातफरी मची रही। मलबा गिरने से ट्रांसफार्मर से तेल बहने लगा। बिजलीकर्मियों ने गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कराई है।
शास्त्री चौक पर नगर निगम का मुख्य भवन है। इस भवन के सामने नगर निगम की दुकानें हैं। इन दुकानाें को गिराकर नगर निगम मिनी काम्प्लेक्स का निर्माण कराएगा। दुकानों को गिराने की कई दिन से प्रक्रिया चल रही है। नगर निगम के बैकहो लोडर की सहायता से इसे गिराया जा रहा है।
बुधवार सुबह बैकहो लोडर दुकानों को गिरा रहा था। इसी दौरान दुकान का मलबा दुकान से सटे टाउनहाल उपकेंद्र के 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर पर गिर गया। इससे तेज धमाका के साथ बिजली कट गई।
ट्रांसफार्मर के ऊपर मलबा गिरने से बाद ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया रोक दी गई। बिजलीकर्मियों ने जांच की तो पता चला कि ट्रांसफार्मर का तेल लीक कर रहा है। इसके अलावा 11 हजार वोल्ट की लाइन और 33 हजार वोल्ट की लाइन का बुश भी टेढ़ा हो गया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर नगर निगम में 16.32 लाख का खेल, बिना जरूरत और बिना NOC के ही पास कर दिए दो सामुदायिक भवन
नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम टाउनहाल के अधिशासी अभियंता पंकज भारती ने कहा कि मलबा अचानक परिसर में स्थापित ट्रांसफार्मर पर गिर गया। थोड़ी देर बिजली कटी रही। गड़बड़ी को दूर करा लिया गया है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 15 हजार करोड़ से बनेगा ग्रीन अमोनिया प्लांट, 1000 लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार