Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur Politics: 25 मई तक तय हो जाएंगे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, बैठक में लिया गया निर्णय

    Updated: Tue, 20 May 2025 09:23 AM (IST)

    गोरखपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा 25 मई तक होने की संभावना है। संगठन में सक्रिय और तेज तर्रार कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि पार्टी ने संगठन सृजन के लिए सौ दिन तय किए हैं और सभी नेता व कार्यकर्ता मिलकर मजबूत संगठन बनाने में अपनी ताकत लगाएंगे।

    Hero Image
    25 तक तय हो जाएंगे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा 25 मई तक हो जाएगी। संगठन में सामाजिक सरोकारों से जुड़े, सक्रिय और तेज तर्रार कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा। अब जो पदाधिकारी बनेगा उसे लगातार सक्रिय रहना होगा।

    यह कहना है उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष व संगठन सृजन के लिए गोरखपुर जिले के संयोजक केशव चंद यादव का। वह सोमवार को भगत चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहा कि पार्टी ने संगठन सृजन के लिए सौ दिन तय किया है। इन सौ दिनों में सभी नेता व कार्यकर्ता मिलकर एक मजबूत संगठन बनाने में अपनी सारी ताकत लगाएंगे। पार्टी का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का है।

    निवर्तमान प्रदेश महासचिव व संयोजक अमरेन्द्र प्रताप मल्ल ने कहा कि मजबूत व सक्रिय संगठन का सृजन सभी कांग्रेसजनों का सामूहिक दायित्व है। सभी को मिलकर इसमें मदद करनी होगी तभी पार्टी मजबूत होगी।

    जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं की अपनी भूमिका है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कोई भी लड़ाई बिना मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के नहीं लड़ी जा सकती है। 

    ईमानदारी से पार्टी का काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होगी और उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। संगठन के निर्माण में सबको जिम्मेदारी दी जाएगी।

    आलोक शुक्ल, प्रमोद नायक, श्रवण पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, विनोद पांडेय, उज्जैर खान, रामहरि राय मधुकर, विजेंद्र तिवारी, हजारी लाल जायसवाल, महेंद्र मिश्र आदि ने विचार रखे। इस दौरान उत्कर्ष पांडेय, सत्येंद्र निषाद, गब्बू प्रसाद प्रजापति, श्रवण यादव, विक्रमादित्य, अवधेश मणि, साहिल विक्रम तिवारी, ज्ञान पांडेय, प्रवीण तिवारी, स्नेहलता गौतम, श्रीश उपाध्याय, व्यास मुनि उपाध्याय, हरिसेवक तिवारी, प्रभाकर राय, राजीव सिंह, ध्रुव पासवान, दिनेश मौर्य, कुशेंद्र चौबे, जीत बंधन प्रसाद आदि मौजूद रहे।