विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में चली तबादला एक्सप्रेस, चार थानेदार समेत 12 निरीक्षक-दारोगा का कार्यक्षेत्र बदला

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:27 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें चार थानेदार सहित 12 निरीक्षक और दारोगा के साथ दो सीओ के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया पुलिस महकमे में फेरबदल।

  2. चार थानेदार समेत 12 निरीक्षक-दारोगा के कार्यक्षेत्र बदले।

  3. दो सीओ के कार्यक्षेत्र में भी हुआ बदलाव गोरखपुर में।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पुलिस महकमे में बुधवार की रात फेरबदल करते हुए एसएसपी डा. काैस्तुभ ने चार थानेदार समेत 12 निरीक्षक और दारोगा के कार्यक्षेत्र बदल दिए। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक अमित राय को कैंट थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, रामगढ़ताल थाने में तैनात अतिरिक्त निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय को कोतवाली थाने का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया गया है। चिलुआताल और सहजनवां थानों के थानाध्यक्ष भी बदल दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक संदीप यादव को चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी गई है। कैंट के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह को बांसगांव थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। चिलुआताल के थानाध्यक्ष सूरज सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह एंटी थेफ्ट में तैनात उपनिरीक्षक राणा प्रताप सिंह को चिलुआताल का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

सहजनवा के थानाध्यक्ष संजय मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह जनसुनवाई में तैनात उपनिरीक्षक रोहित उपाध्याय को सहजनवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उरुवा बाजार के थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार को पुलिस लाइन भेजा गया है। इंटेल सेल के प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज को उरुवा बाजार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

वहीं, उपनिरीक्षक दीनानाथ सरोज को अतिरिक्त निरीक्षक खजनी से प्रभारी निरीक्षक एएचटी की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- मनीष गुप्ता हत्याकांड: गोरखपुर में पुलिस पिटाई से मौत, CBI को सौंपी गई थी जांच

दो सीओ का कार्यक्षेत्र बदला
एसएसपी डा. कौस्तुभ ने बुधवार की रात दो सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। सीओ यातायात रहे कीर्तिनिधि आनंद को खजनी सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीओ गोला रहे दरवेश को कैंपियरगंज सर्किल का प्रभार मिला है। कोतवाली व गोला सर्किल में अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर की पराग डेयरी: दूध की शुद्धता का प्रतीक, स्वर्णिम विरासत हासिल करने की उम्मीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।