विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में पीली धातु दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

By Jitendra PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Sun, 04 Oct 2026 12:24 PM (IST)

गोरखपुर के पीपीगंज में पुलिस ने पीली धातु दिखाकर ठगी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. पीपीगंज पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य पकड़े।

  2. आरोपियों से दो किलो पीली धातु और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।

  3. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

संवाद सूत्र, पीपीगंज, गोरखपुर। पीली धातु यानी सोना बताकर व्यापारियों और आम लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पीपीगंज पुलिस ने शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से दो किलो पीली धातु और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीपीगंज चौकी प्रभारी आदित्य सिंह को शनिवार सुबह 10 बजे सूचना मिली कि तीन लोग पीली धातु दिखाकर लोगों को ठगने के लिए गोलीगंज बाइपास मार्ग स्थित अंडरपास के पास पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, वहां तीनों आरोपित एक महिला को पीली धातु देकर उसे ठगने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए आरोपितों की पहचान ईश्वर राय पुत्र करन निवासी हंसखेड़ा चौराहा, मायावती कालोनी, लखनऊ, करन पुत्र मोहन निवासी हंसखेड़ा चौराहा, मायावती कालोनी, लखनऊ और दल्लो पत्नी शंकर निवासी भीमसेन, सचेन्डी पश्चिमी, कमिश्नरेट कानपुर के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से दो किलो पीली धातु और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की तो आरोपितों ने स्वीकार किया कि वह पीली धातु देकर लोगों से ठगी करते थे। उनके गिरोह में कई और सदस्य है, जो अलग-अलग जगहों और जिलों में है।

यह भी पढ़ें- बखिरा झील में कछुओं की अवैध तस्करी का जाल फैला, दुर्लभ प्रजातियों पर खतरा

चौकी प्रभारी आदित्य सिंह की तहरीर पर पीपीगंज थाने में तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के तरीके के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 944 का लक्ष्य, 831 पर अटका महिला वोटर अनुपात, तेज हुआ अभियान