विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में PET का आज अंतिम दिन, 46 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:32 AM (IST)

गोरखपुर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का आज अंतिम दिन है, जिसमें 52 केंद्रों पर 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी ...और पढ़ें

रेलवे स्टेशन पर पीईटी पर रात गुजारते परीक्षार्थी। जागरण

रेलवे स्टेशन पर पीईटी पर रात गुजारते परीक्षार्थी। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर में PET परीक्षा का आज अंतिम दिन।

  2. 52 केंद्रों पर 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल।

  3. यातायात और परिवहन के लिए विशेष व्यवस्थाएं।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का रविवार को अंतिम दिन है। परीक्षा में जिले के 52 केंद्रों पर 46 हजार 416 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए प्रत्येक पाली में 23 हजार 208 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा के लिए शहर के अलावा चौरी चौरा, सरदार नगर, बांसगांव, सहजनवां और पिपराइच क्षेत्र के विद्यालयों को भी केंद्र बनाया गया है। दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की आवागमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। परीक्षा शुरू होने और समाप्त होने के समय केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शनिवार रात से ही बाहर के जिलों से अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कई अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के आसपास के होटलों व लाज में ठहरे हैं। वहीं, नजदीकी जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों के रविवार सुबह पहुंचने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में घरों का पानी जाएगा गोड़धोइया नाला में, सीएम आज करेंगे शिलान्यास

रेलवे और कचहरी बस स्टेशन से अतिरिक्त बसें उपलब्ध
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे से रेलवे बस स्टेशन और कचहरी बस स्टेशन से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

रेलवे बस स्टेशन पर 650 और कचहरी बस स्टेशन पर 250 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इनसे देवरिया, महराजगंज, मऊ, बलिया, वाराणसी और प्रयागराज सहित विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी बसों की व्यवस्था जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आज से धान खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा 2461 रुपये प्रति क्विंटल का भाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।