विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में घरों का पानी जाएगा गोड़धोइया नाला में, सीएम आज करेंगे शिलान्यास

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:40 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में 1663 करोड़ रुपये की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें गोड़धोइया ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

HighLights

  1. मुख्यमंत्री 1663 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास।

  2. गोड़धोइया नाला सीवर लाइन और सड़क निर्माण का होगा शुभारंभ।

  3. चौरी चौरा में रेल ओवरब्रिज समेत 88 परियोजनाओं का लोकार्पण।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोड़धोइया नाला के किनारे के घरों का पानी सीवर लाइन में पहुंचाने की परियोजना का रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही गोड़धोइया नाला के किनारे दोनों तरफ बनने वाली सड़क का भी शिलान्यास किया जाएगा। बाबा राघवदास मेडिकल कालेज के पीछे से बिछिया तक बने नाले का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। चौरी चौरा में रेल ओवरब्रिज समेत 88 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। रविवार को दो कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री 1663 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

रविवार को मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम सुबह चौरी चौरा के भोपा बाजार में होगा। वहां मुख्यमंत्री गोरखपुर-भटनी रेल खंड पर स्थित समपार संख्या 147बी पर 59.44 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का उद्घाटन करने के साथ ही कुल 287.56 करोड़ रुपये की लागत वाली 84 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं में जगदीशपुर से सरैया ब्लाक होते हुए देवरिया मार्ग तक फोरलेन में चौड़ीकरण सहित रोड कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और बाढ़ बचाव के कई कार्य सम्मिलित हैं। लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करने से पूर्व मुख्यमंत्री चौरी चौरा बलिदानी स्मारक पर जाकर अमर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

सीएम योगी का दूसरा कार्यक्रम दोपहर बाद गोड़धोइया नाला के समीप होगा। वह 495.24 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण गोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 92.72 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के दूसरे चरण, गोड़धोइया नाला के किनारे 65.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क और 721.40 करोड़ रुपये की लागत वाली गोरखपुर सीवरेज योजना जोन ए तीन का शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में कामधेनु स्वीट्स के कारखाने में गंदगी, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

जोन ए तीन में 17 वार्ड कवर होंगे। इस योजना के तहत करीब 350 किलोमीटर लंबाई में सीवर लाइन बिछाने के साथ 43 हजार 604 घरों से निकलने वाले पाइप को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आज से धान खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा 2461 रुपये प्रति क्विंटल का भाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।