विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सो रही महिला पर घर में घुसकर किया हमला, धारदार हथियार से सिर फाड़ा

Published: Mon, 01 Sep 2025 03:51 PM (IST)

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में एक महिला के घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की जिससे वह घायल हो ...और पढ़ें

घर में घुसकर महिला से मारपीट कर सिर फोड़ा। जागरण
घर में घुसकर महिला से मारपीट कर सिर फोड़ा। जागरण

HighLights

  1. गुलरिहा में महिला के घर में घुसकर मारपीट |
  2. कपड़े फाड़ने और जानलेवा हमले का आरोप |
  3. पिपराइच में युवती से अभद्रता, तोड़फोड़ |

जागरण संवाददाता, गोरखपुर । गुलरिहा क्षेत्र के एक कस्बे में स्थित घर में घुसकर महिला से मारपीट की गई। इसमें महिला का सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। रविवार को महिला ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कपड़े फाड़ने का आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त की रात में वह घर में सो रही थी। इसी दौरान कुछ युवक घर में घुस गए और उसके कपड़े फाड़ दिए। बेटे को पटक कर खींचते हुए उसकी जान लेने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने लगे।

बेटे का बचाव करने गई तो एक युवक ने उसके सिर पर हमला कर दिया। भटहट चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

युवती ने अभद्रता का आरोप लगाया

सिलाई के बकाए रुपये मांगने पर पिता ने दो पुत्रों के साथ युवती से अभद्रता की। विरोध करने पर दुकान में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। पीड़िता ने पिपराइच थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

युवती ने बताया कि क्षेत्र के एक कस्बे में दुकान खोलकर कपड़ा सिलाने का काम करती है। रविवार की सुबह कपड़ा सिलाई के रुपये मांगने पर तीनों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ मेरा कपड़ा पकड़कर खींच दिया।