Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur Flood Alert: गोरखपुर में सरयू लाल निशान पार, राप्ती- रोहिन में उतार-चढ़ाव जारी

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 12:40 PM (IST)

    नेपाल में वर्षा के कारण गोरखपुर की नदियों में जलस्तर का उतार-चढ़ाव जारी है। सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जबकि राप्ती और रोहिन नदी में भी जलस्तर बदल रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारी नदियों की निगरानी कर रहे हैं और बाढ़ बचाव के लिए तैयार हैं। अभियंताओं को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    Hero Image
    बड़हलगंज लखनौरी गांव को घेरा बाढ़ का पानी। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नेपाल में होने वाली वर्षा से नदियों के जलस्तर में उतार- चढ़ाव जारी है। सरयू नदी जहां लाल निशान (खतरा बिंदु) से ऊपर बह रही है। वहीं राप्ती और रोहिन सहित अन्य नदियों में उतार - चढ़ाव जारी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह क्रम बना रहेगा। इसलिए नदियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंचाई विभाग से जारी सूचना के अनुसार सरयू नदी एल्गिन ब्रिज, अयोध्या पुल, बरहज, तुर्तीपार, चांदपुर और मांझी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार को 358159 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। इससे रविवार को जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

    शनिवार को बर्डघाट में राप्ती नदी का जलस्तर 73.440 मीटर रहा। यहां नदी खतरे के निशान से 1.54 मीटर नीचे बह रही है। रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट पर लगे मीटर गेज पर शाम चार बजे 80.350 मीटर पर जलस्तर रहा। यहां सुबह आठ बजे पानी 80.430 मीटर पर था। भौराबारी में लगे मीटर गेज पर नदी का जलस्तर बढ़ाव पर रहा।

    सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का क्रम है। इस पर नजर रखी जा रही है। विभाग के अभियंताओं को सजग किया गया है। मोबाइल फोन के माध्यम से नियमित सूचना ली जा रही है। कहीं पर भी नदी के कटान इत्यादि की जानकारी मिलने पर तत्काल बाढ़ बचाव प्रबंध किया जाएगा।