Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Loco Pilots Uproar: रात 12 बजे ही समाप्त हो जाएगी लोको पायलटों की छुट्टी, यूनियन की चेतावनी- होगा आंदोलन

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 08:56 AM (IST)

    पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में सीनियर डीईई के नए फरमान से लोको पायलटों में हड़कंप है। अब छुट्टी रात 12 बजे खत्म होते ही ड्यूटी पर बुलाए जाएंगे। मजदूर यूनियन ने आदेश को अमानवीय बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इससे रेलवे की सुरक्षा प्रभावित होगी। अगर आदेश वापस नहीं लिया गया तो यूनियन सड़क पर उतरेगी।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिक इंजीनियर (सीनियर डीईई- आपरेशन) के एक फरमान से रनिंग स्टाफ में हड़कंप मचा है। लोको पायलटों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नए आदेश के क्रम में अब रात 12 बजे ही लोको पायलटों की छुट्टी (सीएल और एलएपी) समाप्त हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यानी, छुट्टी के दिन रात 12 बजते ही लोको पायलटों की ड्यूटी लगा दी जाएगी। रात में ही उन्हें ड्यूटी पर जाना होगा। इसको लेकर लोको पायलटों में आक्रोश है। कर्मचारी संगठनों ने विरोध जताया है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के महामंत्री केएल गुप्ता ने सीनियर डीईई आपरेशन के इस नए आदेश को अमानवीय करार दिया है। उन्होंने कहा है कि आदेश वापस नहीं लिया गया तो यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी।

    नरमू के महामंत्री के अनुसार सीनियर डीईई ऑपरेशन एक लेटर जारी किया है। लेटर के अनुसार सभी लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को जिसका छुट्टी से एराइवल है, उनको रात 12 बजे काल करके गाड़ी बुक किया जाए।

    यह आदेश गोरखपुर के संबंधित अधिकारी को जारी किया गया है। सीनियर डीईई लोको पायलटों से यह अमाननीय कार्य करा रहे हैं। एनई रेलवे मजदूर यूनियन इस नए आदेश की घोर निंदा करती है। जब लोको पायलटों को प्रापर रेस्ट नहीं दिया जाएगा तो रेल का कार्य सुचारू रूप से कैसे संपन्न हो पाएगा।

    यह भी पढ़ें- Puja Special Trains: गोरखपुर से डिब्रूगढ़ के बीच सात फेरा में चलेगी पूजा स्पेशल, घर आने में होगी आसानी

    छुट्टी के दिन रात 12 बजे ही ड्यूटी पर पहुंचना कैसे संभव है। इससे रेलवे का संरक्षा प्रभावित होगा। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। अगर नए आदेश को तत्काल रूप से वापस नहीं लिया गया तो मजदूर यूनियन सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी सीनियर डीईई आपरेशन की होगी। इस प्रकरण को महाप्रबंधक से लगायत रेलवे बोर्ड और मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner