विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में फिल्मी स्टाइल में बाइक पर रोमांस, टंकी पर बैठी लड़की ने प्रेमी के गले में डाला हाथ; VIDEO वायरल

Published: Sun, 24 Aug 2025 07:38 AM (IST)

गोरखपुर में नौकायन रोड पर एक प्रेमी युगल का खतरनाक स्टंट सामने आया। युवती बाइक पर उल्टी दिशा में बैठी ...और पढ़ें

युवती उल्टी दिशा में टंकी पर बैठी, युवक चला रहा था बाइक।- फोटो- वीडियो ग्रैब
युवती उल्टी दिशा में टंकी पर बैठी, युवक चला रहा था बाइक।- फोटो- वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. युवती उल्टी दिशा में टंकी पर बैठी |
  2. पुलिस ने डेंजरस ड्राइविंग का चालान किया |
  3. स्टंट जानलेवा, होगी सख्त कार्रवाई |

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नौकायन रोड शुक्रवार की शाम प्रेमी युगल का बाइक पर स्टंट देख पर्यटक और राहगीरों की सांस अटक गई। युवक बाइक चला रहा था और युवती उल्टी दिशा में टंकी पर बैठकर रोमांस कर रही थी। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

पीछे चल रही एक कार में बैठे लोगों ने इसको कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते ही हरकत में आई पुलिस ने बाइक का चालान काटने के साथ ही युवक की तलाश शुरू कर दी है।

खास बात यह रही कि यह जोड़ा पैडलेगंज चौकी के सामने से भी इसी अंदाज में गुजरा, लेकिन किसी ने रोका तक नहीं। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद शहर के नागरिकों ने सवाल उठाया कि जब पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सख्ती का दावा करती है, तो आखिर ऐसे स्टंटबाज खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कैसे निकल गए।

वीडियो प्रसारित होने के बाद यातायात पुलिस सक्रिय हुई और बाइक का नंबर ट्रेस किया गया। पता चला कि वाहन गुलरिया क्षेत्र के एक व्यक्ति के नाम से पंजीकृत है। पुलिस ने डेंजरस ड्राइविंग की धारा में चालान की कार्रवाई की।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सड़क पर इस तरह का स्टंट करना न केवल यातायात नियमों की अनदेखी है बल्कि जानलेवा भी है। प्रसारित वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। आगे भी जो लोग नियम तोड़ते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी