Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर छात्रसंघ चुनाव हुआ सम्पन्न, अभिनव सिंह अध्यक्ष और विक्रांत सिंह चुने गए महामंत्री

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 07:40 AM (IST)

    गोरखपुर के महाराणा प्रताप महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अभिनव सिंह अध्यक्ष और विक्रांत सिंह महामंत्री चुने गए। अभिषेक मिश्र उपाध्यक्ष और अंशिका सिंह पुस्तकालय मंत्री बनीं। अध्यक्ष पद पर अभिनव ने प्रियांश को हराया। चुनाव में 83.90% मतदान हुआ और मतदाताओं ने नोटा का भी इस्तेमाल किया। सोमवार को विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

    Hero Image
    बाएं से विक्रांत सिंह, अभिषेक मिश्र, अंशिका सिंह और अभिनव सिंह। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गया। देर रात घोषित परिणाम के अनुसार अभिनव सिंह अध्यक्ष और विक्रांत सिंह महामंत्री चुने गए। अभिषेक मिश्र को उपाध्यक्ष् चुने जाने में सफलता मिली। अंशिका सिंह पुस्तकालय मंत्री चुनी गईं। चुनाव में कुल 1689 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 1417 यानी लगभग 83.90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कालेज के छात्रसंघ चुनाव अधिकारी डा. शिवकुमार बर्नवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आमने-सामने की लड़ाई में अभिनव सिंह 918 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रियांश शर्मा को 679 मत मिले। इस तरह अभिनव ने 39 वोटों से जीत हासिल की।

    उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक मिश्र 490 वोट पाकर विजेता बने। इस पद के लिए आशीष कुशवाहा को 466 व मनीष कुमार को 432 मत मिले। अभिषेक मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशीष कुशवाहा को 24 वोटों से पराजित किया।

    महामंत्री पद पर आमने-सामने के मुकाबले में विक्रांत सिंह 775 मत पाकर विजयी हुए। दूसरे प्रत्याशी ऋतुराज सिंह को 615 मत मिले। विक्रांत सिंह ने 160 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। पुस्तकालय मंत्री पद पर अंशिका सिंह और रूबी सिंह के बीच मुकाबला था। इसमें अंशिका सिंह ने 719 मत पाकर जीत हासिल की। रूबी सिंह को 674 मत मिले।

    इससे पहले सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक पर्चा वापस लेने का समय तय किया गया था। किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं किया। इसके बाद सभी पर्चों की जांच की गई। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए।

    उसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम पांच से रात आठ बजे तक मतदान हुआ। देर रात चुनाव परिणाम जारी किए गए। सभी विजेताओं को सोमवार को कालेज प्रबंधन की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। विजेता प्रत्याशियों के जुलूस पर रोक रहेगी। कालेज प्रबंधन विजेताओं का अभिनंदन करेगा।

    मतदाताओं ने नोटा पर भी डाला वोट

    चुनाव में मतदाताओं ने नोटा के विकल्प पर भी वोट दिया।। सभी पदों पर नोटा को मत पड़े। अध्यक्ष पद पर 20, उपाध्यक्ष पद पर 29, महामंत्री पद पर 27 और पुस्तकालय मंत्री पद पर 24 मत नोटा पर पड़े। कुल 272 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया।