Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कबाड़ में बेंचने जा रहे हैं अपना मोबाइल, टीवी या फ्र‍िज ? यहां बेचें अच्‍छे पैसे म‍िलेंगे

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 22 Feb 2022 10:02 AM (IST)

    Gorakhpur Municipal Corporation गोरखपुर नगर न‍िगम गोरखपुर में न‍िकलने वाले ई कचरे को खरीदवाने की तैयारी कर रहा है। इसके ल‍िए एक कंपनी से अनुबंध हो रहा है। न‍िगम ने कचरे के रूप में न‍िकलने वाले मोबाइल फोन टीवी एसी आद‍ि की कीमत भी तय कर दी है।

    Hero Image
    गोरखपुर नगर न‍िगम ई कचरा खरीदने के ल‍िए एक कंपनी से अनुबंध करने जा रहा है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। घरों से निकलने वाला इलेक्ट्रानिक कचरा (ई-वेस्ट) नगर निगम खरीदेगा। इसके लिए नगर निगम नोएडा की कंपनी से करार करेगा। कंपनी के कर्मचारी एक फोन काल पर घर पहुंचकर ई-वेस्ट खरीदेंगे। ई-वेस्ट का रेट भी निर्धारित किया जाएगा, ताकि नागरिकों को कोई असुविधा न हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंपनी से होगा करार, जारी होगा संपर्क नंबर

    टीवी, फ्रिज, कूलर, लैपटाप, एसी आदि खराब होने पर लोग कुछ दिन तो घर में इधर-उधर रखते हैं और बाद में या तो कबाड़ी को बेच देते हैं या घर के आसपास खाली स्थान पर फेंक देते हैं। कबाड़ी इन उपकरणों में से काम की चीज निकलकर बाकी को जला देते हैं। इससे वायु प्रदूषण तेजी से फैलता है। खराब लैपटाप बेचने पर इसका डाटा चोरी होने का भी हमेशा खतरा रहता है। इसे देखते हुए नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने पहल की है। उन्होंने नोएडा की कंपनी से बात कर ई-वेस्ट की खरीद के लिए गोरखपुर आने को कहा है। नगर निगम कंपनी से करार करेगा और फिर कंपनी काम शुरू कर देगी।

    वार्डों में भी जाएंगे कर्मचारी

    करार के बाद कंपनी के कर्मचारी वार्डों में घूमकर लोगों से मिलेंगे और उनसे ई-वेस्ट की जानकारी लेंगे। वह लोगों को ई-वेस्ट बेचने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। साथ ही कबाडिय़ों से ज्यादा रेट देने की भी जानकारी देंगे।

    हर महीने सौ किलो से ज्यादा ई-वेस्ट

    एक अनुमान के अनुसार महानगर में हर महीने सौ किलो से ज्यादा ई-वेस्ट निकलता है। यह ई-वेस्ट कबाडिय़ों को बेच दिया जाता है। नगर निगम का मानना है कि कंपनी काम शुरू करेगी तो उसे जिले और आसपास के जिलों से भी ई वेस्ट की खरीद के लिए फोन आएंगे।

    ऐसे होगा भुगतान

    उपकरण कीमत

    एसी 1200-1600

    लैपटाप 800

    रेफ्रिजरेटर 550-800

    वाशिंग मशीन 300-500

    टीवी 40-250

    एलसीडी, प्लाज्मा आदि 400

    डेस्कटाप 650

    स्मार्टफोन 100

    फीचर फोन 40

    माइक्रोवेव 150

    गीजर 15 रुपये किलो

    फैक्स मशीन 10 रुपये किलो

    स्टेब्लाइजर 30 रुपये किलो

    यूपीएस 30

    माउस, कीबोर्ड 10 रुपये किलो

    टेप, रेडियो, स्पीकर 10 रुपये किलो

    वीसीआर, डीवीडी 10 रुपये किलो

    वैज्ञानिक तरीके से होगा निस्तारण

    ई वेस्ट का कंपनी वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कराएगी। कंपनी के कर्मचारी ई वेस्ट लेकर नोएडा जाएंगे।

    महानगर में हर महीने बड़ी मात्रा में ई-वेस्ट निकलता है। कबाड़ी अपने मतलब का सामान लेकर बाकी या तो जला देते हैं या फेंक देते हैं। इससे पर्यावरण को गंभीर खतरा रहता है। इसे देखते हुए अगले महीने नोएडा की कंपनी ने करार किया जाएगा। ई-वेस्ट खरीदने कंपनी के लोग नागरिकों के पास जाएंगे। रेट निर्धारित रहेगा। - अविनाश सिंह, नगर आयुक्त।