विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई करना होगा आसान, नगर निगम प्रवर्तन बल में शामिल हुईं महिला जवान

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Thu, 05 Oct 2023 03:20 PM (IST)

गोरखपुर शहर में अब कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करना आसान हो जाएगी। इसकी खास वजह है कि नगर ...और पढ़ें

गोरखपुर नगर निगम प्रवर्तन बल में सात पुरुषों व दो महिला जवानों की हुई तैनाती। (फाइल)
गोरखपुर नगर निगम प्रवर्तन बल में सात पुरुषों व दो महिला जवानों की हुई तैनाती। (फाइल)

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। अतिक्रमण और कब्जा के विरुद्ध नगर निगम की कार्रवाई अब और आसान हो जाएगी। महिलाओं के विरोध के कारण कार्रवाई रोकने के कई मामले सामने आने के बाद नगर निगम ने प्रवर्तन बल में दो महिला जवानों की तैनाती कर दी है। पालीथिन के विरुद्ध कार्रवाई में भी इन्हें शामिल किया जाएगा।

संपत्ति की सुरक्षा को तैनात किए गए सेवानिवृत्त जवान

अतिक्रमण, पालीथिन के साथ ही नगर निगम की संपत्ति की सुरक्षा के लिए शासन ने सेना से सेवानिवृत्त जवानों की भर्ती की है। इन जवानों को लेफ्टिनेंट कर्नल स्तर के एक अधिकारी के अधीन रखते हुए नगर आयुक्त को जरूरत के अनुसार कार्य लेने को कहा गया है। नगर निगम में सेना से सेवानिवृत्त 29 जवानों को रखा गया था। अब एनसीसी कैडेट कर चुकीं दो महिलाओं को भी शामिल कर लिया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल को मिलाकर जवानों की संख्या 39 हो गई है।

यह भी पढ़ें, Kushinagar Accident: कुशीनगर में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी; दो की मौत, तीन युवक घायल

इन नए जवानों की हुई भर्ती

सूबेदार रामेश्वर चौहान, सिपाही बलवंत सिंह, हवलदार धनंजय कुमार सिंह, नायक प्रह्लाद राय, हवलदार रामकरण यादव, हवलदार राजकुमार यादव और नायक विवेकानंद यादव, महिला जवान रेनू देवी और पंछी सिंह।

यह भी पढ़ें, Deoria Murder: यूपी का वह हत्याकांड जिसने मचा दिया बवाल, सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक खूब है चर्चा

क्या कहते हैं अधिकारी

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि प्रवर्तन बल अच्छा काम कर रहा है। महिला जवानों की तैनाती से टीम मजबूत हुई है। कई बार महिलाओं को नियंत्रित करने के लिए महिला जवानों की आवश्यकता पड़ती है। अब प्रवर्तन बल और तेजी से कार्रवाई करेगा।