विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के मोहद्दीपुर में रजाई दुकान में भीषण आग, सिलेंडर विस्फोट से हड़कंप

By Satish PandeyEdited By: Vivek Shukla
Published: Sat, 14 Nov 2026 03:52 PM (GMT+05:30)

गोरखपुर के मोहद्दीपुर चौराहे पर देर रात रजाई-गद्दे की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में रखा गैस ...और पढ़ें

मौके पर लगी आग। जागरण

मौके पर लगी आग। जागरण

HighLights

  1. मोहद्दीपुर में रजाई-गद्दे की दुकान में लगी भीषण आग।

  2. दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके से फटा।

  3. दमकल कर्मियों ने दो घंटे में आग पर पाया काबू।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर चौराहे पर शुक्रवार देर रात रजाई-गद्दे और रूई की दुकान में आग लग गई। दुकान में रखी रूई और अन्य ज्वलनशील सामग्री के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इसी दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया।

विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद रात दो बजे आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान संचालक ओवैस का हाथ झुलस गया, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे की है। मोहद्दीपुर चौराहे पर ओवैस पुत्र आबिद हुसैन निवासी चन्दयन, थाना हयातनगर, जिला संभल और साहने आलम पुत्र जमील निवासी रवैना, थाना हयातनगर, जिला संभल की रजाई-गद्दे और रूई की दुकान है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी। दुकान में बड़ी मात्रा में रूई और अन्य सामान रखा होने के कारण लपटें तेजी से फैलने लगीं। इसी बीच अंदर रखा गैस सिलेंडर विस्फोट के साथ फट गया।

धमाके से चौराहे पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत विभाग से समन्वय कर दुकान और आसपास की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। सिलेंडर फटने के बाद एहतियातन देवरिया की तरफ से शहर में आने वाली लेन पर आवागमन रोक दिया गया, ताकि दमकल कर्मियों को राहत एवं बचाव कार्य में बाधा न हो। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर रात करीब दो बजे आग बुझाई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में छठ पूजा का बाजार तैयार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

आग बुझाने के दौरान दुकान संचालक ओवैस का हाथ झुलस गया। उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार कराया गया। बताया गया कि ओवैस पिछले पांच साल से मोहद्दीपुर में रहकर दुकान चला रहा था। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद पुलिस ने यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'राम भरोसे' रामजानकी मार्ग का हाल, दिवाली बीत गई; पर कब संवरेंगी राहें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।