विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में किन्नर विवाद में युवक की हत्या, पत्नी घायल; 18 पर मुकदमा

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:31 AM (IST)

गोरखपुर के गगहा क्षेत्र में किन्नरों के बीच क्षेत्र बंटवारे के विवाद में रविकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसकी पत्नी बिजली किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने प्रिया किन्नर समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. किन्नरों के क्षेत्र बंटवारे विवाद में हत्या।

  2. रविकेश की गोली मारकर हत्या, पत्नी घायल।

  3. प्रिया किन्नर समेत 18 पर मुकदमा दर्ज।

संवाद सूत्र, गजपुर बाजार (गोरखपुर)। क्षेत्र बंटवारे के विवाद में गुरुवार रात गगहा क्षेत्र के कालानी के पास किन्नर बिजली के पति रविकेश (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में बिजली किन्नर भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी कांख में गोली लगी है। बिजली की तहरीर पर पुलिस ने प्रिया किन्नर समेत 18 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। चार आरोपितों को हिरासत में लेकर गगहा थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।

सुमही निवासी रविकेश गुरुवार रात करीब आठ बजे पत्नी बिजली किन्नर और कुछ सहयोगियों के साथ चारपहिया वाहन से कौड़ीराम से घर लौट रहा था। कालानी के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने वाहन रोककर रविकेश और बिजली को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगने से दोनों घायल हो गए।

वारदात के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। वाहन में मौजूद लोग दोनों को तत्काल निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर रविकेश को मेडिकल कालेज के नेहरु अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। बिजली किन्नर की तहरीर पर प्रिया किन्नर समेत 18 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किन्नरों के बीच क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस इसी विवाद को घटना की वजह मानकर आरोपितों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर रोड शो हादसा: आर्यवर्धन की याद में बार-बार बेहोश हो रही मां, 'भइया कहां गए?' पूछ रहे मासूम भाई-बहन

रविकेश सात भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी खजनी क्षेत्र के भैंसा बाजार निवासी बिजली किन्नर से हुई थी। बिजली कुछ समय से उसके साथ सुमही में रह रही थीं। दोनों साथ में बधाई गाने के लिए निकलते थे।

यह भी पढ़ें- 'योगी हमारे अभिभावक हैं, न्याय जरूर मिलेगा', गोरखपुर रोड शो में गई छात्र की जान के बाद बोले परिजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।