विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते में रोड़ा, भगवानपुर में किसानों के कब्जे से अटकी सर्विस रोड

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:38 AM (IST)

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत भूमि पर किसानों का कब्जा है, जिससे फेंसिंग और सर्विस रोड निर्माण में बाधा ...और पढ़ें

लिंक एक्सप्रेसवे। जागरण

 लिंक एक्सप्रेसवे। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे भूमि पर किसानों ने किया है कब्जा।

  2. यूपीडा ने डीएम को कब्जा हटाने के लिए लिखा पत्र।

  3. राजस्व टीम जल्द करेगी भूमि का सीमांकन और कब्जा।

जागरण संवाददाता, सहजनवा, (गोरखपुर)। लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिगृहीत की गई जमीन पर किसानों का कब्जा है। भगवानपुर गांव में छह सौ मीटर लंबाई में कब्जा हटाने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने डीएम को पत्र लिखा है। बताया है कि कब्जा के कारण न तो फेंसिंग हो पा रही है और न ही सर्विस रोड का निर्माण हो पा रहा है। यूपीडी ने राजस्व विभाग की टीम से पैमाइश कराने का अनुरोध किया है।

यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के पत्र के अनुसार, पुराने चैनेज 4.050 से 4.650 (नया चैनेज 4.867 से 5.467) तक भूमि का सीमांकन होना है। लिंक एक्सप्रेसवे के लिए सामान्य स्थानों पर 110 मीटर चौड़ा राइट आफ वे (आरओडब्ल्यू) निर्धारित किया गया था। बाईं तरफ सर्विस रोड बन चुकी है, लेकिन दाईं तरफ किसानों के विरोध और सीमांकन विवाद के कारण निर्माण नहीं हो सका।

कई बार पैमाइश के बाद भी विवाद नहीं सुलझने पर दाईं तरफ की सर्विस रोड योजना से हटा दी गई। अब बाईं तरफ सर्विस रोड के बाहर छूटी अधिगृहीत भूमि पर कब्जा लेकर फेंसिंग कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बिजली व्यवस्था होगी और दुरुस्त, खर्च होंगे 121 करोड़

इससे एक्सप्रेसवे की भूमि सुरक्षित होगी और भविष्य के विकास कार्यों में भी सुविधा मिलेगी। एसडीएम नमन मेहता ने बताया कि पैमाइश के लिए राजस्व टीम गठित की जा रही है। जल्द ही सीमांकन कराकर कब्जा दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर से पुणे और एलटीटी के लिए चलेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।