गोरखपुर में KIA शोरूम के अंदर धोखाधड़ी, सेल्स एग्जीक्यूटिव और सहयोगी पर केस दर्ज
गोरखपुर के नौसढ़ स्थित किया शोरूम में ग्राहकों से 12.23 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सेल्स एग्जीक्यूटिव और ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
किया शोरूम में 12.23 लाख रुपये की धोखाधड़ी।
सेल्स एग्जीक्यूटिव और सहयोगी पर मुकदमा दर्ज।
छूट का लालच देकर ग्राहकों से पैसे हड़पे।
संवाद सूत्र,सहजनवा(गोरखपुर)। नौसढ़ स्थित सिंह साहिब मोटर्स के किया शोरूम में ग्राहकों से धोखाधड़ी कर 12.23 लाख रुपये हड़पने के आरोप में गीडा पुलिस ने सेल्स एग्जीक्यूटिव और उसके सहयोगी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। शोरूम के जनरल मैनेजर अमरेंद्र प्रताप चंद, ग्राहक संत कुमार गुप्ता और अभिषेक यादव की अलग-अलग तहरीर पर राकेश गजेंद्र सिंह और कमरुद्दीन को आरोपित बनाया गया है। आरोप है कि दोनों ने अतिरिक्त छूट, रिफंड, दिवाली आफर और मनपसंद नंबर दिलाने का प्रलोभन देकर ग्राहकों से नकदी और आनलाइन भुगतान अपने स्तर पर कराया।
शोरूम के जनरल मैनेजर अमरेंद्र प्रताप चंद के मुताबिक, आंतरिक जांच में पांच ग्राहकों से कुल 12.23 लाख रुपये लेने की बात सामने आई। इसमें डा. अभिषेक दुबे से 25 हजार, अश्वनी सिंह से 17,500 रुपये, राम श्रृंगार से 1.81 लाख और आशुतोष सिंह से 50 हजार रुपये लेने का आरोप है।
इस मामले में शोरूम प्रबंधन ने भी दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध तहरीर दी है। राजगढ़ निवासी ग्राहक संत कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि दो से सात नवंबर के बीच किआ सोनेट कार बुक कराने के लिए उन्होंने छह किस्तों में सेल्स एग्जीक्यूटिव राकेश सिंह को कुल 9.50 लाख रुपये दिए थे। आठ नवंबर को कार की डिलीवरी लेने शोरूम पहुंचे तो कर्मचारी गायब मिला।
इसके बाद शोरूम प्रबंधन ने उनके नाम से बुकिंग होने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। गोला बाजार निवासी अभिषेक यादव ने तहरीर में बताया कि उनके पिता राम सिंगार ने किआ सेल्टोस कार बुक कराई थी। आरोप है कि कर्मचारी ने मनपसंद नंबर दिलाने के नाम पर 11 हजार रुपये और दिवाली आफर के तहत एक लाख रुपये नकद लिए। बाद में शोरूम प्रबंधन ने इन रकमों का हिसाब होने से इन्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर रोड शो हादसा: बैकहो लोडर से किशोर की मौत, छह नामजद समेत 60 पर मुकदमा
पीड़ित ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक थाना गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि शोरूम के जनरल मैनेजर और दो ग्राहकों की तहरीर पर राकेश गजेंद्र सिंह और कमरुद्दीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।