विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोड शो में किशोर की मौत पर अखिलेश पर बरसे योगी, बोले- गुंडे-माफिया कभी सीधे नहीं हो सकते

By Ashutosh MishraEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 19 Nov 2026 01:48 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2026 01:58 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में रोडशो के दौरान 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह की मौत पर सपा और अखिलेश यादव ...और पढ़ें

HighLights

  1. योगी ने रोडशो हादसे में किशोर की मौत पर सपा को घेरा।

  2. मुख्यमंत्री ने सपा के गुंडों को डंडे से सीधा करने की बात कही।

  3. आर्यवर्धन के परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अखिलेश यादव रोडशो के दौरान हादसे में मारे गए 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह को लेकर सपा पर करारा प्रहार किया।

मुख्यमंत्री बोले- जैसे कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, उसी तरह गुंडे-माफिया कभी सीधे नहीं हो सकते। इन्हें डंडे से ही सीधा किया जा सकता है। यही काम हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने रोडशो में अराजकता का मामला उठाया। कहा कि हमने बेहतर सड़कें माफिया पोषक पार्टी के गुंडों को अराजकता फैलाने के लिए नहीं बनवाईं हैं।

उन्होंने दुर्घटना के बाद सपा अध्यक्ष द्वारा संवेदना के दो शब्द न बोलने का मामला उठाया। कहा कि आखिर उस होनहार मासूम की गलती क्या थी। वह पीड़ित परिवार के घर जाएंगे। उन्हें न्याय दिलाएंगे। अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माफियापोषक पार्टी के गुंडों को सबक सिखाया जाएगा।

इससे पहले उन्होंने वानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। वनमंत्री अरुण कुमार ने विश्वविद्यालय का नाम ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के नाम पर रखने की घोषणा की। इस कार्यक्रम के बाद टाउनहाल में योगी जनचौपाल लगाएंगे। इसके बाद आर्यवर्धन के घर जाकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।