Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब का चुनाव : मार्कण्डेय मणि अध्यक्ष, मनोज मंत्री व अतुल मुरारी उपाध्यक्ष निर्वाचित Gorakhpur News

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:38 PM (IST)

    जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब के लिए रविवार को हुए मतदान में मार्कंडेय मणि त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

    गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब का चुनाव : मार्कण्डेय मणि अध्यक्ष, मनोज मंत्री व अतुल मुरारी उपाध्यक्ष निर्वाचित Gorakhpur News

    गोरखपुर, जेएनएन। जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब के लिए रविवार को हुए मतदान में मार्कंडेय मणि त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मार्कंडेय को 225 मत मिले जबकि कमलेश सिंह को 138 मत प्राप्त हुआ। ओंकार धर द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर अतुल मुरारी तिवारी व मंत्री पद पर मनोज यादव को विजयी घोषित किया गया है। बैजू गुप्ता कोषाध्यक्ष, आशीष भट्ट संयुक्त मंत्री व कुंवर निखिलेश प्रताप सिंह पुस्तकालय मंत्री पद पर चुनाव जीते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यकारिणी सदस्य के लिए दीपक त्रिपाठी, अंगद प्रजापति व संजय कुमार निर्वाचित हुए हैं। जिला प्रशासन की देखरेख में रविवार की शाम सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिया गया।

    निर्वाचन अधिकारी व उप जिलाधिकारी (न्यायिक) पंकज दीक्षित ने बताया कि अध्यक्ष के लिए पांच, उपाध्यक्ष के लिए तीन, मंत्री के लिए चार, कोषाध्यक्ष के लिए चार, संयुक्त मंत्री के लिए पांच, पुस्तकालय मंत्री के लिए तीन और कार्यकारिणी के लिए सात उम्मीदवार मैदान में थे।

    किसे कितना मिला वोट

    अध्यक्ष पद के लिए

    मार्कंडेय मणि त्रिपाठी (225)

    कमलेश सिंह (138)

    ओंकार धर द्विवेदी (133)

    कुंदन उपाध्याय (52)

    पंकज श्रीवास्तव (52)

    उपाध्यक्ष पद के लिए

    अतुल मुरारी तिवारी (287)

    अमित सिंह 'मोनू'  (212)

    चंदन निषाद (103)

    मंत्री के लिए

    मनोज कुमार यादव (347)

    ब्रजेंद्र कुमार सिंह (117)

    भूपेंद्र द्विवेदी (107)

    हेमंत तिवारी (31)